ePaper

Cooling Face Packs For Summer: गर्मियों में आपकी स्किन रहेगी कूल-कूल,बस आजमाएं ये नेचुरल फेस पैक

Updated at : 10 May 2025 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
Cooling Face Packs For Summer

Cooling Face Packs For Summer

Cooling Face Packs For Summer : इस गर्मी में महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स से दूरी बनाएं और इन नेचुरल फेस पैक्स को आजमाकर स्किन को दें ठंडक भरा प्यार.

विज्ञापन

Cooling Face Packs For Summer: गर्मियों की चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं न सिर्फ शरीर को थका देती हैं बल्कि स्किन को भी डल और बेजान बना देती हैं.ऐसे में जरूरत होती है कुछ ऐसे नेचुरल उपायों की जो स्किन को ठंडक दें.आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करें. ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में अपनी स्किन को रखना चाहती है फ्रेश और ग्लोइंग तो ये कूलिंग फेश पैक आपके लिये परफेक्ट है.

खीरे और दही का फेस पैक

फायदे: खीरे और दही स्किन को ठंडक देता है. टैनिंग दूर करता है और चेहरे को मुलायम बनाता है.

  • 2 चम्मच दही लें.
  • आधे खीरे को कद्दूकस करके उसका पेस्ट बना लें.
  • दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं.
  • 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.
  • यह फेस पैक ऑयली और सेंसिटिव स्किन के लिए बेहतरीन है.

एलोवेरा और गुलाब जल फेस पैक

फायदे: स्किन को हाइड्रेट करता है. रैशेज और जलन से राहत देता है.

  • 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल लें.
  • 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं.
  • चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • गुनगुने पानी से धो लें.
  • यह फेस पैक हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है.

पुदीना और चंदन का फेस पैक

फायदे: चेहरे को ठंडक देता है. मुंहासों और जलन से बचाता है.

  • कुछ पुदीने की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं.
  • 1 चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं.
  • थोड़ा गुलाब जल डालकर स्मूथ पेस्ट बनाएं.
  • चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें.
  • यह पैक खासतौर पर पिंपल-प्रोन स्किन वालों के लिए फायदेमंद है.

टमाटर और बेसन फेस पैक

फायदे: टैन हटाता है, स्किन को फ्रेश और क्लीन लुक देता है.

  • 1 चम्मच टमाटर का रस
  • 1 चम्मच बेसन
  • एक चुटकी हल्दी
  • सारी सामग्री मिलाकर पेस्ट बनाएं
  • चेहरे पर लगाकर सूखने दें, फिर धो लें
  • यह फेस पैक डल स्किन के लिए खास असरदार है.

पपीता और शहद का फेस पैक

फायदे: स्किन को पोषण देता है. नमी बनाए रखता है और चमक लाता है.

  • 2 टुकड़े पके पपीते को मैश करें.
  • 1 चम्मच शहद मिलाएं.
  • चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें.
  • ठंडे पानी से धो लें.
  • यह ड्राई स्किन वालों के लिए परफेक्ट है.

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Also Read :Natural Skin Care: महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय, गुलाब जल से पाएं निखरी त्वचा

Also Read : Natural Glowing Skin: केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें ना,घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग और ग्लोइंग स्किन

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

अस्वीकरण: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी प्रदान करता है. कृपया किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola