Tips and Tricks: चंद मिनटों में ऐसे साफ करें बारबेक्यू ग्रिल, ये हैं सबसे आसान तरीका

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Feb 2024 3:23 PM

विज्ञापन

पनीर टिक्का, सोया टिक्का से लेकर चिकन टिक्का जैसे ग्रिल पर पकाये जाने वाली चीजें हर पार्टी की शान होती हैं. वैसे तो इसे रेस्टॉरेंट से खरीदा जा सकता है, लेकिन इसे तैयार करने की प्रक्रिया इतनी दिलचस्प होती है कि हर कोई इसे घर पर ही बनाना चाहता है.

विज्ञापन
undefined

How To Clean Barbeque Grill at Home: पनीर टिक्का, सोया टिक्का से लेकर चिकन टिक्का जैसे ग्रिल पर पकाये जाने वाली चीजें हर पार्टी की शान होती हैं. वैसे तो इसे रेस्टॉरेंट से खरीदा जा सकता है, लेकिन इसे तैयार करने की प्रक्रिया इतनी दिलचस्प होती है कि हर कोई इसे घर पर ही बनाना चाहता है. इसलिए इन रेसिपी के शौकीन लोग अपने घर बारबेक्यू भी रखते हैं, लेकिन दिक्कत तब होती है, जब इसे इस्तेमाल के बाद साफ करना होता है. दरअसल, हाइजीन के नजरिये से दोबारा इस्तेमाल करने से पहले इसकी अच्छी तरह से सफाई जरूरी भी होती है. ऐसे में इसे छोड़ने का विकल्प भी नहीं होता. यदि आपको भी ग्रिल की सफाई बहुत मेहनत का काम लगता है, तो ये उपाय आजमा सकते हैं.

undefined

नमक और नीबू

बारबेक्यू ग्रिल को साफ करने के लिए हल्के गरम पानी में नमक और कुछ बूंद नीबू का रस मिला लें. फिर इसे बारबेक्यू ग्रिल पर अच्छे से लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इस दौरान इस पर लगी सख्त गंदगी नरम हो जायेगी.

undefined

बेकिंग सोडा और नीबू

ग्रिल को चमकाने के लिए आप किचन में रखे बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप बस थोड़े-से पानी में 3-4 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और इसमें नीबू को निचोड़ दें. अब इस मिश्रण को बारबेक्यू ग्रिल पर लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें. फिर स्क्रब से साफ कर लें.

undefined

विनेगर और बेकिंग सोडा

आप बेहतर रिजल्ट के लिए ग्रिल को विनेगर और बेकिंग सोडा के मिश्रण से भी साफ कर सकते हैं. इसके लिए पहले ग्रिल को एक कपड़े से साफ कर लें, फिर इस पर 2 चम्मच विनेगर डाल कर 2 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर इस पर बेकिंग सोडा को छिड़क कर छोड़ दें. अंत में स्क्रब कर लें.

undefined

सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड

सबसे पहले एक बर्तन में 3-4 चम्मच बेकिंग सोडा को डालें. अब इसमें 2-3 चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड लिक्विड को डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें. इसके बाद इस मिश्रण को ग्रिल पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें. पांच मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश या सैंडपेपर से रगड़कर साफ कर लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola