ठंड की शाम में पकौड़े-समोसे से हो गये बोर? 10 मिनट में बनाएं चाइनीज भेल, स्वाद ऐसा कि शाम का मूड बन जाए

प्लेट में रखा चाइनीज भेल और चाय, Pic Credit- Chatgpt
Chinese Bhel Recipe: ठंड की शाम में पकौड़े-समोसे से बोर हो गये हैं? जानिए 10 मिनट में घर पर बनने वाली चटपटी, कुरकुरी और गरमागरम चाइनीज भेल की आसान रेसिपी, जो चाय के साथ मजा दोगुना कर देगी.
Chinese Bhel Recipe: ठंड के मौसम में शाम ढलते ही कुछ चटपटा और गरम खाने का मन हर किसी का करता है. लेकिन रोज-रोज पकौड़े या समोसे या कोई अन्य फ्राइड आइटम खाना बोरिंग तो रहता ही है. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो चाइनीज भेल एक बेहतरीन और यूनिक विकल्प बन सकती है. यह झटपट बनने वाली डिश है, जो स्वाद में चटपटी, कुरकुरी और थोड़ी-सी तीखी होती है. खास बात यह है कि इसे घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है.
चाइनीज भेल के लिए जरूरी सामग्री
- उबले हुए नूडल्स
- बारीक कटे पत्ता गोभी
- शिमला मिर्च
- प्याज
- गाजर
- हरी मिर्च
- लहसुन
- सोया सॉस
- चिली सॉस
- टोमैटो केचप
- सिरका
- नमक और काली मिर्च
- तेल
- तली हुई नूडल्स या कुरकुरे सेव (गार्निश के लिए)
Also Read: Rice Flour Pongal Kolam: चावल के आटे से बनी ये बेहतरीन कोलम, जो लाए घर में खुशहाली
घर पर ऐसे बनाएं चाइनीज भेल
- सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें.
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालें और हल्का सा भून लें.
- अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और तेज आंच पर चलाते हुए हल्का सा पकाएं.
- इसके बाद गाजर, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें, ताकि सब्जियां कुरकुरी बनी रहें.
- अब उबले हुए नूडल्स कड़ाही में डालें और सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिलाएं.
- इसके बाद सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो केचप और थोड़ा सा सिरका डालें.
- स्वाद अनुसार नमक और काली मिर्च डालकर सब कुछ अच्छे से मिक्स करें.
- 2 मिनट तक तेज आंच पर चलाते हुए पकाएं और गैस बंद कर दें.
- अंत में ऊपर से तली हुई नूडल्स या कुरकुरे सेव डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. आपका गरमागरम चाइनीज भेल परोसने के लिए तैयार है.
ध्यान रखने के योग्य जरूरी बातें
- ज्यादा देर तक सब्जियां न पकाएं, वरना कुरकुरापन खत्म हो जाएगा.
- स्वाद के अनुसार सॉस की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.
Also Read: Tomato Coconut Chutney: सुबह के नाश्ते में इडली के साथ झटपट बनाएं टमाटर-नारियल की स्वादिष्ट चटनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




