ePaper

Chicken Masala Omelette: चिकन मसाला आमलेट खाकर खुश होंगे बच्चे, मिनटों में होता है तैयार  

Updated at : 09 Jan 2026 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
Chicken Masala Omelette Easy Recipe in Hindi

चिकन मसाला आमलेट रेसिपी (Image - Gemini)

Chicken Masala Omelette: बच्चों को खिलाने के लिए हर माता-पिता को मशक्कत करनी पड़ती है. एक बार आप बच्चे के लिए चिकन मसाला ऑमलेट बनाएं. इसे वह खूब चाव से खाएंगे.

विज्ञापन

Winter Special Chicken Masala Omelette: अगर आप नॉनवेज खाते हैं और ठंड के मौसम में आपको ऐसा गरमा गर्म कुछ खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. आज आपको चिकन मसाला ऑमलेट बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है. झटपट बनने वाली यह रेसिपी घर के हर सदस्य को खूब पसंद आएगा. यह पौष्टिक और स्वादिष्ट भी होता है. आज आपको चिकन मसाला आमलेट बनाने बनाने की रेसिपी बताते हैं.

चिकन मसाला आमलेट बनाने की सामग्री

  • 4 – अंडे
  • 1/4 कप – छोटे चिकन के टुकड़े
  • 1/4 छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच – धनिया पाउडर
  • तेल
  • स्वादानुसार – नमक

इसे भी पढ़ें: Iranian Omelette Recipe: ईरानी आमलेट से सुपर टेस्टी होगा ब्रेकफास्ट, इस सिंपल रेसिपी से बार-बार खाने का करेगा दिल

चिकन मसाला आमलेट बनाने की विधि

  • चिकन मसाला आमलेट बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को फेंट लें.
  • फेंटने के दौरान जर्दी और सफेदी पूरी तरह से मिल जाएगी.
  • इसके तैयार हो जाने के बाद  आप इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और धनिया पाउडर को अच्छा तरह मिला लें.
  • इसके बाद आप एक पैन में तेल गरम करें, उसमें छोटे-छोटे टुकड़ों को डाल दें.
  • इसे आप करीब 2-3 मिनट तक भूनें.
  • इसके हो जाने के बाद आप एक पैन में तेल डालें.
  • फिर आप इसमें अंडे का मिश्रण डाल कर थोड़ी देर पकाएं और फिर चिकन के टुकड़े डाल दें
  • इस आप दोनों तरफ से अच्छे से पकाएं.
  • इसे आप टोस्ट की हुई ब्रेड के साथ सर्व करके पौष्टिक नाश्ते का आनंद ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Palak Mushroom Omelette: विंटर के लिए बेस्ट है सेहत से भरपूर पालक मशरूम ऑमलेट, बहुत आसान है लजीज स्वाद वाली रेसिपी

इसे भी पढ़ें: Papad Omelette Recipe: उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर जब ब्रेकफास्ट में बनेगा पापड ऑमलेट! स्वाद में सभी देंगे फुल मार्क्स

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola