Chhat Puja 2023 : ट्रेडिशनल प्लस ट्रेंडी लुक के साथ दिखें सबसे अलग, फॉलो करें ये ईजी मेकअप टिप्स

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 19 Nov 2023 3:23 AM

विज्ञापन

Make Up Tips : छठ महापर्व लोकआस्था का महापर्व है. एक घर में कहीं छठ होता है तो घर- परिवार के साथ आसपास के लोग भी इसमें बढ़चढ़कर भाग लेते हैं. सबकी भागीदारी से पर्व का उल्लास बढ़ता है. आप पर्व में पारंपरिक भारतीय संस्कृति की लुक को अपना सकती हैं.

विज्ञापन
undefined

Make Up Tips : छठ महापर्व में ज्यादातर महिलाएं ट्रेडिशनल लुक में दिखना पसंद करती हैं. ऐसे में अगर आप भी इस छठ पूजा पर ट्रेडिशनल प्लस ट्रेंडी में लुक में दिखना चाहती हैं तो कुछ ईजी और सिंपल मेकअप टिप्स हैं जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं.

undefined

नहाय खाय के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरूआत होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार छठ पूजा कार्तिक माह की षष्ठी से शुरू हो जाती है. छठ पूजा पर ज्यादातर महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़े पहनती है, ऐसे में आप पूजा के दौरान अगर हल्का और सिंपल मेकअप करती है तो काफी खूबसूरत लगेंगी.

undefined

ईजी और सिम्पल मेकअप के लिए आप कुछ टिप्स अजमा सकती हैं. सबसे पहले चेहरे पर प्राइमर लगाएं : किसी भी चेहरे को मेकअप से पहले अच्छी तरह से साफ कर लें. चेहरे को सुखा लें और उस पर प्राइमर लगाएं. प्राइमर लगाने से चेहरे पर स्मूद बेस बनेगा. ऐसा करने से फाउंडेशन आराम से चेहरे की स्किन में मिल जाता है.

undefined

फाउंडेशन : छठ पूजा के लिए हेवी मेकअप अच्छा नहीं लगता है ऐसे में फ्लॉलेस मेकअप लुक के लिए अपने चेहरे नी थोड़ा सा फाउंडेशन लगाएं. इसके लिए अपने स्किन टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन चेहरे पर लगाएं.

undefined

आईशैडो : सुंदर आंखों की बात ही निराली होती है और आप जब आंखों पर आईशैडो अप्लाई करती हैं तो यह आपके आई मेंकअप को स्मोकी लुक प्रदान करता है.

undefined

ब्लशर :आई मेकअप के बाद अब बारी आती है गालों की.. गालों पर पिंक कलर का ब्लशर आपके चेहरे का निखार बढ़ा है. ब्लशर लगाने के बाद चीकबोन्स को हाइलाइट करें इसे नॉज ब्रिज पर लगाएं. इससे आपका मेकअप ग्लो करेगा.

undefined

लिपस्टिक : त्योहार पर जहां पारंपरिक पहनावे में लाल – पीली साड़ियां अधिक शामिल है. उनके साथ डार्क कलर की लिपस्टिक बेहद जचेंगी. अगर आपका रंग हल्का डार्क है तो रेड हॉट लिपस्टिक लगाएं. निखरा हुआ रंग है तो पिंक कलर की लिपस्टिक लगाएं. जिससे आप बेहद खूबसूरत नजर दिखेंगी .

undefined

बिंदी : किसी भी ट्रेडिशनल कपड़े को जब भी पहनें उसके साथ बिंदी जरूर लगाएं ये आपके मेकअप को पूर्ण करती है.

undefined

चूड़ियां पारंपरिक पहनावे जैसे कि साड़ी हो या लहंगा या फिर आप सलवार कमीज पहन रही हैं तो कपड़े से मैच करती हुई चूडियां जरूर पहनें .

Also Read: Mehndi Designs for Chhath Puja: शुभ है मेहंदी, 10 मिनट में लगाएं ये सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola