Chenna Poda Recipe: घर पर बनाएं ओडिशा की फेमस छेना पोड़ा मिठाई, जानें आसान रेसिपी 

Updated at : 20 Jul 2025 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
cheena poda recipe

cheena poda recipe (AI image)

Chenna Poda Recipe: छेना पोड़ा ओडिशा की बहुत ही स्वादिष्ट और फेमस मिठाई हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल इसे बहुत ही आसान तरीके से घर पर बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Chenna Poda Recipe: छेना पोड़ा, ओडिशा की सबसे फेमस मिठाई है. इसे आमतौर पर छेना को जलाकर बनाया जाता है. ये मिठाई बिल्कुल केक की तरह दिखती है और स्वाद में पूरी तरह देसी होती हैं. ओडिशा में ये मिठाई त्योहार, शादियों और खास अवसरों पर जरूर बनाई जाती है. ऐसे में आज हम आपको इस लेख छेना पोड़ा घर पर बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खासियत यह है कि इसे आप बिना ओवन के, सिर्फ एक कुकर या बर्तन में थोड़ी सी मेहनत कर बना सकते हैं. 

छेना पोड़ा बनाने के लिए सामग्री 

  • दूध -1 लीटर 
  • नींबू का रस – 2-3 चम्मच  (छेना फाड़ने के लिए)
  • सूजी (रवा) – 2 चम्मच 
  • चीनी – आधा कप 
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच 
  • घी – चम्मच 
  • पानी – आवश्यकतानुसार

यह भी पढ़ें: Bread Ki Rasmalai: ना लड्डू, ना गुलाब जामुन, सिर्फ 10 मिनट में मेहमानों के लिए बनाएं ब्रेड की रसमलाई

छेना पोड़ा बनाने की विधि 

  • सबसे पहले दूध को एक बड़े बर्तन में उबालें, जब दूध उबलने लगे, तब उसमें नींबू का रस धीरे-धीरे डालें और चलाते रहें. दूध जब फट जाए और छेना (पनीर) अलग हो जाए, तब गैस बंद करें. 
  • अब एक सूती कपड़े में छेना छान लें और ठंडे पानी से धो लें. फिर इस कपड़े को निचोड़कर छेना से पानी निकाल दें. 
  • इसके बाद अब छेना को एक बर्तन में डालकर अच्छे से मसलें, फिर चीनी, सूजी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब एक बेकिंग टिन या स्टील के बर्तन को घी से ग्रीस करें, फिर उसमें तैयार छेना का मिश्रण डालें और ऊपर से थोड़ा घी लगा दें. 
  • अब कढ़ाई या भारी बर्तन में नमक की मोटी परत में बिछाएं और इसके ऊपर स्टैंड या प्लेट रखकर छेना का मिश्रण डालें. 
  • इस बर्तन को ढक्कन से अच्छी तरह बंद करके 50–60 मिनट तक पकाएं. इसके पकने के बाद आप छेना पोड़ा को पूरी तरह ठंडा होने दें. 
  • अब आपका छेना पोड़ा बनकर तैयार है, इसे आप अपने मनचाहे आकार में काटकर सबको सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Parwal Ki Mithai: गुलाब जामुन-रसगुल्ले को छोड़िए, खाइए परवल की अनोखी मिठाई, जानें विधि

यह भी पढ़ें: Mango Rabdi Recipe: सास और बहु के रिश्ते में ला देगी मिठास, एक बार जरूर ट्राई करें आम की ये खास रेसिपी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola