Cheese Sandwich Recipe: चाय के साथ लें गरमा-गरम और क्रिस्पी चीज सैंडविच का मजा

Updated at : 05 May 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
Cheese Sandwich Recipe: चाय के साथ लें गरमा-गरम और क्रिस्पी चीज सैंडविच का मजा

Cheese Sandwich Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं कुरकुरा चीजी सैंडविच जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगा.

विज्ञापन

Cheese Sandwich Recipe : शाम की चाय हो या अचानक लगी भूख को शांत करने के लिये चीज सैंडविच एक परफेक्ट चॉइस है. ऐसे में बाहर जाने का इंतजार क्यों करना. जब आप घर पर ही कुछ ही मिनटों में बना सकती हैं गरमा-गरम और क्रिस्पी चीज सैंडविच. खाने में लगेगा क्रिस्पी और मजेदार. चलिए जानते हैं इस आसान रेसिपी में के बारे में जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को कर देगा खुश.

सामग्री

  • 4 ब्रेड स्लाइस (सफेद या ब्राउन)
  • 2-3 चीज स्लाइस या आधा कप कद्दूकस किया हुआ चीज
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा
  • 1 छोटा शिमला मिर्च (बारीक कटी)
  • 2 चम्मच उबला हुआ स्वीट कॉर्न (अगर हो तो)
  • थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • मक्खन (ब्रेड पर लगाने के लिए)
  • थोड़ी सी मिक्स हर्ब्स या ऑरेगैनो (अगर पसंद हो)

कैसे बनाएं

  • तैयारी करें: एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ चीज, प्याज, शिमला मिर्च, कॉर्न, नमक, काली मिर्च और हर्ब्स मिलाएं.
  • ब्रेड पर लगाएं: सभी ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा-थोड़ा मक्खन लगाएं. अब तैयार किया हुआ चीज वाला मिक्स एक ब्रेड पर फैलाएं और दूसरी ब्रेड को उसके ऊपर रख दें.
  • सेकें: एक तवा या पैन गरम करें. ब्रेड को दोनों तरफ से अच्छे से सेंकें जब तक वह सुनहरी और कुरकुरी न हो जाए.
  • तैयार है: अब गरमा-गरम चीज सैंडविच को चाय, टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ खाइए और मजा लीजिए.
  • अगर आपके पास सैंडविच टोस्टर है तो उसमें और भी जल्दी और अच्छे से बन जाएगा.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola