Cheesy Maggi Recipe: 5 मिनट में बनाएं ऐसी क्रीमी चीजी मैगी,जिसे खाकर सब करेंगे तारीफ

Cheesy Maggi Recipe: जानिए आसान रेसिपी और टिप्स जिससे आपकी क्रीमी चीजी मैगी बनेगी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी.
Cheesy Maggi Recipe: जब भूख अचानक लगे और मन कुछ टेस्टी खाने का हो तो मैगी हमेशा पहली पसंद बनती है.लेकिन इस बार क्यों न उसे एक क्रीमी और चीजी ट्विस्ट दें. सिर्फ 5 मिनट में बनने वाली ये चीजी मैगी न सिर्फ झटपट तैयार हो जाती है बल्कि इसका स्वाद ऐसा होता है कि हर खाने वाला आपकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएगा. चाहे बच्चों की शाम की भूख हो या अचानक आए मेहमान.कुछ मिनटों में तैयार हो जाएगी यह क्रीमी चीजी मैगी.
सामग्री
- 1 पैकेट मैगी नूडल्स
- 1 कप पानी
- 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़ (मोज़ेरेला या प्रोसेस्ड)
- 1 चुटकी मिर्च फ्लेक्स (वैकल्पिक)
- 1 टीस्पून बटर
- 1/4 टीस्पून ऑरिगैनो या मिक्स हर्ब्स
- स्वाद अनुसार नमक (आवश्यकता हो तो)
विधि
- एक कढ़ाई में बटर गरम करें.
- उसमें मैगी मसाला और 1 कप पानी डालें. उबाल आने दें.
- अब उसमें मैगी नूडल्स डालें और 2 से 3 मिनट तक पकने दें.
- जब नूडल्स थोड़ा सॉफ्ट हो जाएं तो कद्दूकस किया हुआ चीज डालें.
- अच्छी तरह मिलाएं ताकि चीज पूरी तरह से पिघलकर नूडल्स में घुल जाए.
- ऊपर से मिर्च फ्लेक्स और ऑरिगैनो छिड़कें.
- बस आपकी गर्मा-गर्म क्रीमी चीजी मैगी तैयार है.
Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे
Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




