Cheese Dosa: क्रिस्पी डोसा में चीज का मजा, बनाएं ये स्पेशल और टेस्टी रेसिपी

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 04 Jun 2025 4:45 PM

विज्ञापन

cheese dosa ( AI generated image)

Cheese Dosa Recipe: डोसा को एक नए ट्विस्ट और फ्लेवर के साथ बना सकते हैं. चीज डोसा एक बेहतरीन ऑप्शन है अगर आप कुछ अलग और नया ट्राई करना चाहते हैं. तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं चीज डोसा बनाने की विधि के बारे में.

विज्ञापन

Cheese Dosa: डोसा एक स्वादिष्ट और हेल्दी डिश है और इसका सेवन लोग आमतौर पर नाश्ते में करते हैं. दक्षिण भारत में बनाया जाने वाला पकवान अब दूसरे जगहों में भी लोकप्रिय हो गया है और घर में ब्रेकफास्ट में लोग इसे बनाना प्रिफर करते हैं. आप डोसा को एक नए ट्विस्ट और फ्लेवर के साथ बना सकते हैं. चीज डोसा एक बेहतरीन ऑप्शन है अगर आप कुछ अलग और नया ट्राई करना चाहते हैं. इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियों को यूज कर सकते हैं. अगर आपके पास एक्स्ट्रा डोसा बैटर बचा है तो आप इसे जरूर ट्राई करें

चीज डोसा के लिए सामग्री ( Ingredients for Cheese Dosa)

  • डोसा बैटर- 2 को
  • चीज- एक कप
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ
  • गाजर- एक कद्दूकस किया हुआ
  • शिमला मिर्च- एक बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- एक बारीक कटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार
  • बटर या घी

यह भी पढ़ें- Homemade Poha Chivda: चाय के साथ बनाएं हल्का-फुल्का चिवड़ा नमकीन, स्वाद ऐसा की हमेशा रहे याद

चीज डोसा बनाने की विधि (Cheese Dosa Recipe)

  • डोसा बैटर बनाने के लिए आप चावल, मेथी दाना और उड़द दाल को पानी में भिगो दें और इसे पीस कर फर्मेंट होने के लिए रख दें. इसको आपको 8 से 10 घंटे के लिए ढककर रखना होगा. चीज डोसा बनाने के लिए आप तवे को गर्म करें. तवे को अच्छे से गर्म करें नहीं तो डोसा अच्छे से नहीं बन पाएगा.
  • तवे के ऊपर हल्का सा पानी को छिड़क दें और इसे आप पोंछ दें. 
  • अब तवे के ऊपर आप बैटर यानी घोल को एक बड़े चम्मच की मदद से फैला दें और इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज और गाजर को डाल दें. इसमें आप शिमला मिर्च, टमाटर और हरी मिर्च को भी डाल दें. इसके ऊपर आप टोमैटो सॉस या चटनी को भी डाल दें. 
  • किनारों में तेल को डाल दें और ढककर डोसा को पकाएं. ढक्कन को हटा दें और अब इसके ऊपर चीज को आप कद्दूकस कर के डाल दें. जब चीज हल्का सा मेल्ट हो जाए तो डोसा को आप एक साइड से कवर कर लें. आपका चीज डोसा तैयार है. इसको आप चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Homemade Cheese Recipe: पिज्जा के लिए अब घर पर तैयार करें पेफेक्ट मोजरेला चीज, आसान स्टेप में कम चीजों की मदद से

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola