Chankya Niti: पत्नी की इन आदतों की वजह से घर पर नहीं रहती सुख-शांति, पूरे परिवार का होता है नाश

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 06 Nov 2024 2:45 PM

विज्ञापन

AI Generated Image

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी कई तरह की बातें बताई गयी हैं. इनमें पत्नियों की कुछ आदतों का भी जिक्र किया गया है जो अगर उनमें हो तो पूरा परिवार बर्बादी के कगार पर आ जाता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो कि न जानता हो. इन्हें बीसवीं सदी के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुषों की श्रेणी में रखा गया था. अपने जीवनकाल के दौरान आचार्य चाणक्य ने कई तरह की नीतियों की रचना की जिनमें उन्होंने कई तरह की बातों पर खुलकर जानकारी दी और इसेक साथ ही यह भी बताया कि हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में महिलाओं की कुछ बुरी आदतों का भी जिक्र किया है और यह बताया है कि जब येआदतें किसी भी महिला में होती हैं तो यह परिवार के विनाश का कारण बन सकती है. चलिए महिलाओं या फिर एक पत्नी की इन्हीं बुरी आदतों के बारे में जानते हैं.

बिना सोचे-समझे बोलने वाली महिलाएं

कई ऐसी महिलाएं होती हैं जो बिना सोचे-समझे किसी भी जगह पर कुछ भी बोल देती हैं. इस तरह की महिलाओं का अपनी भाषा और बोली पर कोई भी नियंत्रण नहीं रहता है. इस तरह की लड़कियों के वाणी की वजह से ही कई बार परिवार के लिए मुसीबतें खड़ी हो जाती हैं. अगर आपकी पत्नी में ये बुरी आदत है या फिर वह काफी ज्यादा अपशब्दों का इस्तेमाल करती हैं तो इसका असर आपके छोटे बच्चों पर भी पड़ सकता है. केवल यहीं नहीं, अगर आपकी पत्नी में कड़वी बातें करने की बुरी आदत है तो ऐसे में कई बार वे भावनाओं में बहकर भी परिवार का बुरा कर देती हैं.

Also Read: Chanakya Niti: इन लोगों को मिलती है दूसरों की गलती की सजा, देखते ही देखते हो जाते हैं बर्बाद

Also Read: Chanakya Niti: किस तरह के पुरुषों पर जान छिड़कती हैं महिलाएं? चाणक्य नीति में है जवाब

बात-बात पर गुस्सा करने की आदत

यह बात हम सभी न सुन रखी है कि आपकी बर्बादी का कारण आपका गुस्सा ही बनता है. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब हम गुस्से में होते हैं तो किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे कर देते हैं. अगर आपको जायज चीजों पर थोड़ा गुस्सा आता है तो यह कोई बुरी बात नहीं होती लेकिन, समस्या तब शुरू होती है जब आप हर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगते हैं. जिन महिलाओं को छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आता है वह पूरे परिवार के लिए घर का माहौल खराब कर देती हैं. इस तरह की महिलाओं की वजह से परिवार तरक्की नहीं कर पाता है.

Also Read: Chanakya Niti: भूलकर भी किसी को न बताएं ये 5 बातें, छुपाकर रखने में है भलाई

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola