ePaper

Chanakya Niti: किस तरह के पुरुषों पर जान छिड़कती हैं महिलाएं? चाणक्य नीति में है जवाब

Updated at : 02 Nov 2024 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: अगर आपके दिमाग में यह सवाल है कि आखिर किस तरह के पुरुषों को महिलाएं पसंद करती है तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको इस सवाल का जवाब मिल सकता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को बीसवीं सदी के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुषों में से एक की श्रेणी में रखा गया है. बता दें चाणक्य को अर्थशाश्त्र से लेकर समाजशास्त्र का काफी गहरा अनुभव था. इन्हीं अनुभवों का इस्तेमाल कर चाणक्य ने कई नीतियों की रचना की थी जिसमें इन्होंने जीवन से जुड़ी कई बातों का काफी गहराई से वर्णन किया था. कहा जाता है अगर कोई भी व्यक्ति चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का सही तरीके से पालन करता है तो ऐसे में उसे एक सफल और समृद्ध जीवन जीने का मौका मिल सकता है. वहीं, जब कोई भी व्यक्ति इनकी बतायी बातों को नजरअंदाज करता है तो जीवन में उसे कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में पुरुषो की कुछ आदतों के बारे में भी जिक्र किया है. कहा जाता है ये आदतें महिलाओं को काफी ज्यादा पसंद आती है. आज इस आर्टिकल में हम पुरुषों की इन्हीं आदतों के बारे में बात करने वाले हैं.

शांत और सुलझा हुआ पुरुष

चाणक्य नीति के अनुसार जो भी पुरुष शांत और सुलझे हुए स्वाभाव का होता है वह महिलाओं को काफी ज्यादा पसंद आता है. आप सभी ने अक्सर इस बात पर गौर किया ही होगा कि जो भी पुरुष स्वभाव का होता है उसे सभी से प्रेम और सम्मान मिलता है. अगर आप भी एक शांत और सुलझे हुए किस्म के पुरुष हैं तो ऐसे में भी महिलाओं को आप बेहद ही पसंद आएंगे.

Also Read: Chanakya Niti: भूलकर भी इन जगहों पर नहीं खोलना चाहिए मुंह, गूंगे बने रहने में समझदारी

Also Read: Chanakya Niti: इस तरह के लोगों को अपने घर पर कभी न रखने दें कदम, समय रहते बना लें दूरी

ईमानदार और मेहनती

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप एक ईमानदार और मेहनती पुरुष हैं तो महिलाएं आपको काफी ज्यादा पसंद करेंगी. पुरुषों की मेहनत और ईमानदारी पर महिलाएं जान छिड़कती हैं.

केयर करने वाला पुरुष

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप एक ऐसे पुरुष हैं जो दूसरों की बातों को काफी ध्यान से सुनते हैं और उनकी केयर भी करते हैं तो महिलाएं हमेशा आपको पसंद करेंगी. इस तरह के जो लोग होते हैं उनपर सभी काफी आसानी से भरोसा कर लेते हैं और ये भरोसेमंद लोगों की श्रेणी में आते हैं. इस तरह के पुरुषों की महिलाएं हमेशा ही इज्जत करती हैं.

भेदभाव न करने वाला

चाणक्य नीति के अनुसार महिलाओं को इस तरह के पुरुष काफी ज्यादा पसंद आते हैं जो कभी दो लोगों के बीच भेदभाव नहीं करते हैं. अक्सर जो भेदभाव नहीं करते हैं वे दूसरों से काफी अच्छे तरीके से व्यवहार करते हैं. अक्सर इस तरह के पुरुषों को महिलाएं काफी ज्यादा प्रेम करती हैं.

Also Read: Chanakya Niti: बच्चे के पैदा होने से पहले ही तय हो जाती हैं ये चीजें, आप भी जानें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola