ePaper

Chanakya Niti: इन लोगों को मिलती है दूसरों की गलती की सजा, देखते ही देखते हो जाते हैं बर्बाद

Updated at : 05 Nov 2024 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

AI Generated Image

Chanakya Niti; चाणक्य नीति में कुछ ऐसे लोगों का भी वर्णन किया गया है जिन्हें दूसरों की गलतियों की वजह से परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. आज हम इन्हीं लोगों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल के दौरान कई तरह की नीतियों की रचना की थी जिसमें इन्होने कई तरह की बातों का जिक्र किया था और इसके साथ ही जीवन कैसे जीया जाना चाहिए इस बात की भी शिक्षा दी थी. इन्होने अपनी नीतियों में कई तरह के लोगों का जिक्र किया है जिनमें से कुछ उस तरह के लोग भी हैं जिन्हें अक्सर दूसरों की गलतियों की सजा मिल जाती है. चलिए इन लोगो के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें दूसरों की गलतियों की सजा मिलती है.

पति-पत्नी को एक-दूसरे की गलती की सजा

चाणक्य नीति के अनुसार एक पति-पत्नी को एक दूसरे की गलतियों की वजह से जिंदगीभर भोगना पड़ता है. उन्हें जीवन में किसी भी तरह की समस्या न हो इसलिए उन्हें हमेशा इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि उनसे कोई गलती न करें और अपनी गलतियों का ख्याल रखें. आसान शब्दों में अगर समझा जाए तो पति की गलतियों की सजा पत्नी को और पत्नी की गलतियों की सजा पति को भोगना पड़ता है.

Also Read: Chanakya Niti: भूलकर भी इन जगहों पर नहीं खोलना चाहिए मुंह, गूंगे बने रहने में समझदारी

Also Read: Chanakya Niti: बच्चे के पैदा होने से पहले ही तय हो जाती हैं ये चीजें, आप भी जानें

देश के लोग और शाशक

आचार्य चाणक्य के अनुसार जब भी किसी देश में रहने वाले लोग गलत काम करते हैं तो ऐसे में उसकी जो सजा होती है वह उसके शाशक को भोगनी पड़ती है. शाशक को इसलिए भी जनता की गलतियों की सजा भोगनी पड़ती है क्योंकि जनता कोई भी गलत काम न करे इस बात की जिम्मेदारी शाशक की ही होती है. केवल यहीं नहीं, अगर शाशक भी कोई गलती करता है तो इसके लिए जनता को भी परेशानी भोगना पड़ जाता है.

गुरु और शिष्य

चाणक्य नीति के अनुसार अगर एक शिष्य कोई भी गलती करता है या फिर गलत काम करता है तो इसका जो फल होता है वह सीधे तौर पर उसके गुरु को मिलता है. ऐसा इसलिए क्योंकि एक गुरु की ही जिम्मेदारी होती है अपने शिष्य को सही रास्ते में लाने की और उसे रास्ते पर चलने के लिए प्रोत्साहित करने की. ठीक इसी तरह अगर एक गुरु से कोई गलती होती है तो इसका जो फल होता है वह उनके शिष्यों को मिलता है.

Also Read: Chanakya Niti: आपकी ये खूबियां हर जगह आपको दिलाएंगे मान-सम्मान, साथ ही बढ़ेगा रुतबा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola