Chanakya Niti: कब रिश्तों को बचाना चाहिए और कब उन्हें छोड़ देना चाहिए? चाणक्य की सीख आसान बनाएगी आपकी जिंदगी
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 09 Dec 2025 9:23 PM
chanakya niti on relationships AI generated image
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे रिश्तों का जिक्र किया है जिन्हें आपको जीवन में हर कीमत पर बचाने की कोशिश करनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसे रिश्तों के बारे में भी बताया है जिनसे आपको जितनी जल्दी हो सके बाहर निकल जाना चाहिए. आज हम आपको इन दोनों ही तरह के रिश्तों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान मानवजाति की भलाई के लिए उन्होंने जो भी बातें कहीं थीं वे आज भी हमें सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं. आचार्य चाणक्य द्वारा कही गयी इन बातों को आज के समय में हम चाणक्य नीति के नाम से भी जानते हैं. कहा जाता है अगर किसी भी इंसान को एक सुखद और समृद्ध जीवन में तलाश है तो इसे आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गयी इन बातों का पालन जरूर करना चाहिए. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य रिश्तों को लेकर भी कुछ खास बातें कहीं है. आचार्य चाणक्य ने बताया है कि किस समय आपको किसी भी रिश्ते को बचाना चाहिए और कब आपको किसी रिश्ते को जाने देना चाहिए. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि रिश्ते सिर्फ सामजिक संबंध नहीं होते हैं बल्कि हमारे जीवन में खुशी, सफलता और मानसिक शांति से जुड़े हुए होते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे हालातों के बारे में बताने जा रहे हैं जब आपको किसी रिश्ते को बचाने की कोशिश करनी चाहिए और जब आपको किसी भी रिश्ते को जाने देना चाहिए.
रिश्तों को कब करनी चाहिए बचाने की कोशिश?
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई भी रिश्ता आपके जीवन में खुशी, सम्मान और सहयोग लेकर आता है तो आपको उस रिश्ते को जरूर बचाने की कोशिश करनी चाहिए या फिर बचाना चाहिए. इस तरह के जो रिश्ते होते हैं वे हमें जीवन में आगे बढ़ने और सीखने में काफी मदद करते हैं. वे कहते हैं कि प्यार, भरोसा और समझदारी वाले जो रिश्ते होते हैं वे हमेशा ही मजबूत रहते हैं और यही कारण है कि इस तरह के जो रिश्ते हैं वे हमारी जिंदगी का एक काफी पॉजिटिव हिस्सा होते हैं.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: चेहरा देखकर जान सकते हैं किसी का स्वभाव और किस्मत, आचार्य चाणक्य से सीखें इंसान पहचानने का तरीका
रिश्तों को कब नहीं करनी चाहिए बचाने की कोशिश?
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कुछ ऐसे रिश्ते होते हैं जो हमेशा नुकसान ही पहुंचाते हैं. अगर कोई रिश्ता बार-बार आपकी खुशी और मेंटल पीस को नुकसान पहुंचा रहा है तो आपको उसे जितनी जल्दी हो सके छोड़ देना चाहिए. इसके अलावा अगर किसी रिश्ते में भरोसा टूट गया हो, बार-बार आपको धोखा मिल रहा हो, आपसी समझ और सहयोग ना हो या फिर आपके समय और एनर्जी की बर्बादी हो रही हो तो आपको इनसे जितनी जल्दी हो सके बाहर निकल जाना चाहिए.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










