Chanakya Niti: पुरुष हो या फिर स्त्री, किसी को भी अपने इशारों पर चलाने में मदद करेंगी चाणक्य की ये बातें

Updated:
विज्ञापन
chanakya niti for life

AI Generated Image

Chanakya Niti: अगर आप किसी भी पुरुष या फिर स्त्री को अपने अनुसार चलाना चाहते हैं तो आपको चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कई तरह की बातों पर खुलकर चर्चा की है और साथ ही यह भी बताया है कि एक बेहतर और समृद्ध जीवन पाने के लिए एक व्यक्ति को क्या करना चाहिए और क्या नहीं. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे तरीकों के बारे में भी बताया है जिसका फायदा उठाकर आप किसी भी व्यक्ति चाहे वह पुरुष हो या फिर स्त्री उसे अपने अनुसार चला सकते हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ह्यूमन नेचर को समझें

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति के ताकत, कमजोरियों, इच्छाओं और डर के बारे में जब आप जान लेते हैं तो उसपर आपकी पकड़ मजबूत हो जाती है. जब आप इन चीजों के बारे में जान लेते हैं तो अपने सामने वाले इंसान को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और कई बार इनका फायदा उठाकर आप उन्हें अपने अनुसार काम भी करवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की इन बातों को सीख लिया तो रातों-रात बदल जाएगी किस्मत, जीवन के हर कदम पर मिलने लगेगी सफलता

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर आपमें हैं ये गुण तो समाज आपको कहेगा मूर्ख, जल्दी सुधार

सोच समझकर और अच्छे से करें बात

अगर आप चाहते हैं कि सामने वाला आपकी बातों को सुने और उसके अनुसार चल तो ऐसे में आपके अंदर अच्छे से बात करने का गुण और समझ होना चाहिए. चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप दूसरों के सामने अपना अच्छा प्रभाव डालना चाहते हैं और उन्हें अपने अनुसार चलाना चाहते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि आपको कब, क्या और कितना कहना और सुनना है.

भरोसा दिलाएं और इज्जत दें

आचार्य चाणक्य के अनुसार लोग उन्हीं की बातों को मानते हैं जिनपर उन्हें भरोसा होता है. चाणक्य के अनुसार जब आप ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं तो लोग आपकी इज्जत भी करते हैं और साथ ही आप पर भरोसा भी करते हैं. जब ऐसा होता है तो आप उन्हें अपने अनुसार काम करवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन लोगों से लड़ने वाले को जीवन भर पड़ता है पछताना, जीतकर भी नहीं मिलती खुशी

खुद में रखें आत्मविश्वास

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपके पास शक्ति नहीं या फिर ताकत नहीं है तो भी आपको दूसरों के सामने कॉन्फिडेंस के साथ पेश आना चाहिए. चाणक्य के अनुसार लोग उनकी इज्जत करते हैं जो ताकतवर होते हैं. जब लोगों को लगता है कि आप ताकतवर हैं तो वे आपको बातों को मानते हैं.

भावनाओं का करें इस्तेमाल

आचार्य चाणक्य के अनुसार लोग अपनी भावनाओं में आकर या फिर बहकर भी फैसले लेते हैं. ऐसे में चाणक्य दयालुता, जुनून और प्रेरणा जैसी भावनाओं का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. इन भावनाओं की मदद से सामने वाले इंसान से अपनी बातें मनवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अपने साथ बर्बादी लेकर आपके घर आते हैं ये लोग, बुलाने से पहले सौ बार सोचें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola