ePaper

Chanakya Niti: आपकी ये आदतें जीवन में नहीं बढ़ने देंगी आगे, सफलता पाने के लिए करें त्याग

Updated at : 29 Oct 2024 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti

chanakya niti

Chanakya Niti for Success: आज हम आपको कुछ ऐसी बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आप में हों तो आप जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti for Successful Life: आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल के दौरान कई तरह की नीतियों को रचना की जिसमें इन्होने कई तरह की बातों का जिक्र भी किया. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें आचार्य चाणक्य को बीसवीं सदी के सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर जाना जाता था और कहा यह भी जाता है कि अगर किसी भी व्यक्ति को एक सुखी और समृद्ध जीवन चाहिए तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का पालन जरूर ही करना चाहिए. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में मनुष्य की कुछ ऐसी आदतों के बारे में भी बताया है जो उसे जीवन में भी आगे बढ़ने नहीं देते हैं. इन आदतों के बारे में बताते हुए उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कोई भी व्यक्ति जीवन में सफलता पाना चाहता है तो उसे समय रहते इन आदतों से छुटकारा जरूर पा लेना चाहिए. इन आदतों का त्याग कर कोई भी इंसान जीवन में काफी आगे बढ़ सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको मनुष्य के इन्हीं आदतों के बारे में बता रहे हैं.

आलस दिखाना

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको किसी भी कार्य को करने से पहले आलस का त्याग जरूर कर देना चाहिए. अगर आप किसी भी कार्य को करने से पहले आलस दिखाते हैं तो यह आपके लिए अच्छा नहीं होता है. जो भी व्यक्ति किसी कार्य को करने से पहले आलस करता है उसे जीवन और करियर में कभी तरक्की नहीं मिलती है.

Also Read: Chanakya Niti: रंक को भी राजा बना देंगे चाणक्य नीति में बताये गए ये उपाय, अमीर होने में नहीं लगेगी देर

Also Read: Chanakya Niti: जीवन में बर्बादी आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

दूसरों पर आश्रित रहना

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कभी भी अपने कार्यों को लेकर दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. अगर आप दूसरों पर अपने कामों के लिए निर्भर रहते हैं तो इसे काफी गलत बताया गया है. दूसरों पर निर्भर रहने से आपमें आत्मविश्वास की कमी रह जाती है जो आपको जीवन में आगे बढ़ने से रोकती है.

निगेटिव सोच

अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने दिमाग में आने वाले नकारात्मक सोच को काबू में रखना होगा. हर चीज को लेकर आप निगेटिव ही सोचते रहेंगे तो ऐसे में यह आपके लिए बिलकुल भी सही नहीं है. अगर आपकी सोच नकारात्मक है तो यहीं आपके और आपकी सफलता के बीच सबसे बड़ी रुकावट बनती है.

Also Read: Chanakya Niti: इन गलतियों की वजह से दूर चली जाती है मां लक्ष्मी, दाने-दाने को मोहताज हो जाता है इंसान

संकोच में रहना

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले संकोच करना बंद कर देना चाहिए. जो लोग हमेशा ही संकोच करते रहते हैं वह जीवन में हमेशा ही पीछे छूट जाते हैं. अगर आप जीवन और करियर में सफलता पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको संकोच करना बंद कर देना चाहिए.

समय की बर्बादी

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कभी भी समय की बर्बादी नहीं करनी चाहिए. जो भी लोग समय की बर्बादी करते हैं वे हमेशा ही जीवन में दूसरों से पीछे छूट जाते है.

Also Read: Chanakya Niti: इन घरों में खुद चली आती है मां लक्ष्मी, जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola