ePaper

Chanakya Niti: इन गलतियों की वजह से दूर चली जाती है मां लक्ष्मी, दाने-दाने को मोहताज हो जाता है इंसान

Updated at : 23 Oct 2024 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti: इन गलतियों की वजह से दूर चली जाती है मां लक्ष्मी, दाने-दाने को मोहताज हो जाता है इंसान

Chanakya Niti for Life: आज हम आपको आपकी कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से मां लक्ष्मी आपसे हमेशा के लिए दूर चली जाती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti for Wealth: आचार्य चाणक्य के बारे में हम सभी जानते हैं. इन्हें बीसवीं सदी के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुषों की श्रेणी में रखा गया है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें आचार्य चाणक्य ने अपने अपने जीवनकाल के दौरान कई तरह की नीतियों की रचना की थी जिनके बारे में यह कहा जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति इन नीतियों का पालन करता है तो उसे एक सुखी और समृद्ध जीवन जीने का मौका मिल सकता है. वहीं, जब कोई भी व्यक्ति इन नीतियों को नजरअंदाज करता है तो जीवन में उसे कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति की कुछ गलतियों के बारे में भी बताया है और कहा है कि अगर कोई भी व्यक्ति इन गलतियों को करता है तो ऐसे में मां लक्ष्मी उससे नाराज हो जाती है और हमेशा के लिए दूर भी चली जा सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

मूर्खों का सम्मान

चाणक्य नीति के अनुसार जिन जगहों पर ज्ञानी या फिर बुद्धिमान लोगों का अपमान होता है और उनकी जगह पर मूर्ख लोगों को सम्मान दिया जाता है, यहां पर मां लक्ष्मी भी भी नहीं रूकती है. इस तरह के जगहों से वह हमेशा के लिए चली जाती है. जिन घरों में ऐसा होता है उन घरों में हमेशा विनाश का खतरा बना हुआ रहता है.

Also Read: Chanakya Niti: भूलकर भी इन जगहों पर नहीं खोलना चाहिए मुंह, गूंगे बने रहने में समझदारी

Also Read: Chanakya Niti: बच्चे के पैदा होने से पहले ही तय हो जाती हैं ये चीजें, आप भी जानें

बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर किसी भी घर में आये दिन झगड़े होते रहते हैं, घर के बड़े-बुजुर्गों का अपमान किया जाता है या फिर परिवार की महिलाओं का अपमान किया जाता है तो ऐसे घरों में मां लक्ष्मी कभी भी प्रवेश नहीं करती है. केवल यहीं नहीं, अगर किसी भी घर परिवार में पति-पत्नी का एक दूसरे को लेकर गलत विचार या फिर व्यवहार रहता है तो ऐसे घरों में भी हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है.

चापलूसों की बात पर भरोसा

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप एक ऐसे व्यक्ति है जो चापलूसों की बात पर भरोसा करते हैं तो आपके पास जीवन में कभी भी मां लक्ष्मी नहीं ठहरेगी. ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि, जो लोग चापलूसों की बातों पर भरोसा करते हैं वे उन्हीं के बताये हुए मार्ग पर चलते हुए काम करते हैं. ऐसा होने की वजह से जीवन में उन्हने कभी भी तरक्की नहीं मिल पाती है. केवल यहीं नहीं, जो लोग चापलूसों की बातों को मानते हैं उनके पास पहले से अगर कुछ है भी तो उसे भी खो देते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: इस तरह के लोगों को अपने घर पर कभी न रखने दें कदम, समय रहते बना लें दूरी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola