ePaper

Chanakya Niti: इन लोगों को छोड़े बिना जीवन में नहीं मिलेगी सफलता, आप भी जरूर जानें

Updated at : 03 Jan 2025 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कई चीजों से जितनी जल्दी हो सके दूरी बना लेनी चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान मानव जाति की भलाई के लिए इन्होने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपने जीवन में काफी ज्यादा सफलता पाना चाहते हैं. आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे किसी भी व्यक्ति को छुटकारा पा लेना चाहिए अगर जीवन में उन्हें सफलता की तलाश है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

स्वार्थी रिश्तेदारों से रहें दूर

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपके दोस्त या फिर रिश्तेदार स्वार्थी हैं तो आपको उनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए. दोस्तों और रिश्तेदारों से हमें हमेशा सहारे या फिर सही मार्गदर्शन की आस होती है. लेकिन, अगर आपके दोस्त और रिश्तेदार आपका सहारा न बन सके या फिर सही मार्ग न दिखा सके तो आपको तुरंत इनसे दूरी बना लेनी चाहिए. केवल यहीं नहीं, अगर आपके दोस्तों और रिश्तेदारों में से स्वार्थ की भावना है तो भी आपको इनसे दूरी बना लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर घर पर दिख जाए ये संकेत तो हो जाएं सावधान, बर्बादी की तरफ करते हैं इशारा

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: बेशर्म होकर करें ये काम, जीवन में हर कदम पर मिलेगी खुशी और सफलता

झगड़ालू पत्नी से दूरी

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपकी पत्नी काफी ज्यादा गुस्सैल है या फिर झगड़ालू है तो ऐसे में भी आपको उनसे दूरी बना लेनी चाहिए. इस तरह की जो महिलाएं होती हैं वह आपको कभी में मानसिक सुख या फिर शांति नहीं दे सकती है. अगर आपकी पत्नी झगड़ालू है तो वह आपके जीवन में सिर्फ मुसीबतें और रुकावटें ही ला सकती हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको जितनी जल्दी हो सके इस तरह की महिला से छुटकारा पा लेना चाहिए.

अज्ञानी गुरु का त्याग

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको अपने गुरु का चयन काफी सोच समझकर करना चाहिए. अगर आपके गुरु के पास ज्ञान या फिर शिक्षा की कमी है तो वह आपके किसी भी काम के नहीं है. जब आपका गुरु अज्ञानी होता है तो वह आपके जीवन में सिर्फ अंधेरा ही ला सकता है.

ये भी पढ़ें: इन आदतों की वजह से मिट्टी में मिल जाती है इज्जत, जल्दी सुधारने में ही है भलाई

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola