ePaper

Chanakya Niti: अगर घर पर दिख जाए ये संकेत तो हो जाएं सावधान, बर्बादी की तरफ करते हैं इशारा

Updated at : 31 Dec 2024 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya niti

AI generated image

Chanakya Niti: अगर आपको भी अपने घर पर ये संकेत दिखाई दे तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. ये संकेत बुरे समय के आने की तरफ इशारा करते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान मानव जाति की भलाई के लिए इन्होने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य नीति में बताये गए कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको अपने घर पर दिखाई दे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. ये सभी संकेत आने वाले बुरे समय की तरफ इशारा करते हैं. तो चलिए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

तुलसी के पौधे का सूखना

तुलसी के पौधे को घर पर रखना बेहद ही शुभ माना जाता है. लेकिन, चाणक्य नीति के अनुसार अगर यह पौधा सूख जाए तो यह आने वाले बुरे समय की तरफ इशारा करता है. अगर आपके घर पर तुलसी का पौधा है और वह बार-बार सूख रहा है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. पौधे का बार-बार सूखना बिलकुल भी शुभ संकेत नहीं है. कई बार तुलसी के पौधे का सूखना घर और जीवन पर आने वाली आर्थिक समस्या की तरफ भी इशारा करता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: बेशर्म होकर करें ये काम, जीवन में हर कदम पर मिलेगी खुशी और सफलता

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इस तरह की महिलाएं अपने पार्टनर को हर कदम पर दिलाती है सफलता

लड़ाई-झगड़ों का बढ़ जाना

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपके घर पर अचानक से लड़ाई झगड़े बढ़ गए हैं और परिवार के सभी सदस्य इससे ग्रसित हैं तो यह भी आने वाले बुरे समय का एक संकेत है. अगर आपके घर पर अचानक ऐसा निगेटिव माहौल बन गया है तो कुछ ही समय में पैसों से जुड़ी समस्याएं आ सकती है.

कांच का टूटना

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपके घर पर बार-बार कांच टूट रहे हैं यह काफी अशुभ संकेत है. बार-बार कांच का टूटना आने वाले बुरे समय की तरफ इशारा करता है.

ये भी पढ़ें: इन आदतों की वजह से मिट्टी में मिल जाती है इज्जत, जल्दी सुधारने में ही है भलाई

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola