ePaper

इन आदतों की वजह से मिट्टी में मिल जाती है इज्जत, जल्दी सुधारने में ही है भलाई

Updated at : 24 Dec 2024 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

AI Generated Image

Chanakya Niti: आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने वाले हैं जिकी वजह से आपकी इज्जत मिट्टी में मिल जाती है. इन आदतों की वजह से कोई भी आपको पसंद नहीं करता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान मानव जाति की भलाई के लिए इन्होने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी बुरी आदतों के बारे में बताने वाले हैं जो अगर किसी इंसान में हो तो वह देखते ही देखते अपनी इज्जत को मिट्टी में मिला देता है. इन आदतों की वजह से कोई भी इन्हें पसंद नहीं करता है. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दूसरों की बुराई करने की आदत

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप एक ऐसे इंसान हैं जिसे दूसरों की बुराई करने में या फिर उनकी चुगली करने में मजा आता है तो ऐसे में कोई भी आपकी कभी इज्जत नहीं करेगा. आपकी इस बुरी आदत की वजह से लोग आपसे दूर रहना शुरू कर देते हैं और आपकी इज्जत करना भी बंद कर देते हैं.

यहां पढ़ें चाणक्य नीति से जुड़ी अन्य खबरें

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन घरों में रहने वाले हमेशा रहते हैं खुश, परिवार में दुख के लिए नहीं रहती जगह

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: विवाहित महिलाएं किसी को भी न बताएं ये बातें, छिपाकर रखने में ही है परिवार की भलाई

अहंकार की बुरी आदत

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति के अंदर अहंकार नहीं होना चाहिए. जिस भी व्यक्ति में अहंकार होता है उसकी कोई इज्जत नहीं करता. अगर उसकी थोड़ी बहुत इज्जत बची भी होती है तो वह अपने अहंकार की वजह से उसे खो देता है. बता दें जिन लोगों में अहंकार होता है वह कभी भी किसी के साथ अच्छे तरीके से रह नहीं पाते हैं.

झूठ बोलने की आदत

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपमें झूठ बोलने की बुरी आदत है तो ऐसे में लोग आपकी कभी भी इज्जत नहीं करते हैं. अगर आप इज्जत कमाना चाहते हैं तो आपको झूठ बोलने से बचना चाहिए और इसे एक आदत बनाने से भी बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन गलतियों की वजह से घर पर कदम नहीं रखती मां लक्ष्मी, गरीबी में बिताना पड़ता है जीवन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola