चाणक्य नीति: 3 आदतें जो बना देती है घर को कंगाल, जिंदगी भर खाते हैं ठोकर
Published by : Sameer Oraon Updated At : 31 Jul 2025 5:59 PM
AI Generated Image
Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो किसी भी घर को आर्थिक रूप से कमजोर बना सकती हैं. जानिए वो 3 आदतें जो बरकत को रोकती हैं.
Chanakya Niti: भारत के महान विद्वान और रणनीतिकार में शुमार आचार्य चाणक्य ने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियां बताई थीं. फिर चाहे वह राजनीति हो, शिक्षा, रिश्ते या धन-संपत्ति. चाणक्य ने हर विषय पर गहन विचार व्यक्त किए. चाणक्य के अनुसार, कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो किसी भी घर को आर्थिक रूप से कमजोर बना सकती हैं, भले ही उस मकान के लोग कितने भी समृद्ध क्यों न हो. आइए जानते हैं वे तीन आदतें जो अगर आपके घर में हैं, तो उन्हें तुरंत सुधारने की जरूरत है.
आलस्य सबसे बड़ा दुश्मन है
चाणक्य कहते हैं – ‘आलस्य ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है.’ जो व्यक्ति काम को टालता है, अवसरों को गंवाता है और समय पर निर्णय नहीं लेता, वह चाहे जितना भी ज्ञान या संसाधन रखता हो, अंततः आर्थिक संकट में फंस ही जाता है. घर का कोई सदस्य अगर लगातार निष्क्रिय है, तो वह पूरे परिवार की उन्नति में बाधा बनता है.
Also Read: Chanakya Niti: पैसा कमाना है तो भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना गरीबी पीछा नहीं छोड़ेगी
फिजूलखर्ची हमेशा कर्ज में डूबा रहता है
चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति अपने आय से अधिक खर्च करता है, वह हमेशा कर्ज और चिंता में डूबा रहता है. बिना बजट के खर्च, दिखावे के लिए चीजें खरीदना या गैरजरूरी शौक पालना. ये सभी आदतें घर में धीरे-धीरे आर्थिक बोझ बन जाती है. चाणक्य सलाह देते हैं कि खर्च करने से पहले उसकी उपयोगिता और दीर्घकालिक असर जरूर सोचें.
अनुशासन की कमी
घर में अगर समय, नियम और जिम्मेदारियों का पालन नहीं होता, तो वहां वित्तीय स्थिरता भी नहीं टिकती. अनुशासनहीन जीवनशैली से न केवल आय कम होती है बल्कि बचत और निवेश की आदतें भी खत्म हो जाती हैं. चाणक्य मानते थे कि अनुशासनहीन व्यक्ति कभी भी जीवन में स्थायित्व नहीं पा सकता.
Also Read: Chanakya Niti: कौन सी तीन बातें बनती हैं पुरुष के लिए दुख का कारण? जानिए चाणक्य नीति से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










