शादीशुदा पुरुषों को दूसरों की बीवी ज्यादा अच्छी क्यों लगती है?" चाणक्य नीति से जान ली वजह तो चौंक जाएंगे आप

Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Jul 2025 9:29 PM

विज्ञापन

Chanakya Niti

Chanakya Niti: शादीशुदा पुरुष अक्सर अपनी पत्नी के बजाय किसी और महिला की ओर क्यों आकर्षित हो जाते हैं? इसका जवाब चाणक्य नीति में छिपा है. इस लेख में जानिए वे पांच प्रमुख कारण जिनसे एक पति अपनी पत्नी से दूर होने लगता है. कम उम्र में शादी, शारीरिक दूरी, बदलती प्राथमिकताएं, आत्म-नियंत्रण की कमी और गलत संगत. साथ ही जानें रिश्ते को बचाने के लिए क्या हैं सही उपाय."

विज्ञापन

Chanakya Niti: एक पुरानी कहावत आपने कभी न कभी जरूर सुनी होगी कि दूसरों की बीवी और पैसा सबको बड़ा लगता है. यह आज के समय में हमारे समाज की कड़वी सच्चाई है. इसका जीता जागता उदाहरण आप अपने आसपास जरूर देखा और सुना होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है. दरअसल चाणक्य ने इस सवाल का जवाब बहुत पहले ही दे दिया था. आइए समझते हैं वह कौन से कारण हैं जो एक पति को अपनी पत्नी से दूर और किसी और की ओर आकर्षित ज्यादा आकर्षित करते हैं.

जब कम उम्र में हो गयी है शादी

घर वालों के पारिवारिक दबाव या अपरिपक्वता के कारण जो लड़के कम उम्र में शादी करते हैं वो अक्सर इन चीजों से गुजरते हैं. क्योंकि वे उस वक्त मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार नहीं होते. करियर, महत्वाकांक्षाएं और नई दुनिया की चाह उन्हें धीरे-धीरे बदलने लगती है. यही असंतुलन बाद में उन्हें बाहरी आकर्षण की ओर धकेलता है.

Also Read: Chanakya Niti: जब अपनी परछाई भी छोड़ दे साथ तो याद रखें चाणक्य की ये बातें, किस्मत बदलने की खुद में आ जाएगी ताकत

शारीरिक संबंधों में कमी

कई बार ऐसा होता है कि समय के साथ पति-पत्नी के बीच शारीरिक या भावनात्मक जुड़ाव कमजोर हो जाता है. धीरे-धीरे उन दोनों का रिश्ता खोखला हो जाता है. बहुत बार यह मुद्दा शर्म या संकोच के कारण बातचीत में नहीं आता और यही चुप्पी दूरी बन जाती है.

बच्चों के बाद बदली प्राथमिकताएं

बच्चे के जन्म के बाद पत्नी की प्राथमिकताएं बदलना स्वाभाविक है. इस वजह से पति खुद को उपेक्षित महसूस करने लगता है. ऐसी स्थिति में वह भावनात्मक या शारीरिक संतुलन बाहर तलाशने लगता है. यह अस्थायी होता है, लेकिन बातचीत और समझदारी से सुलझाया जा सकता है.

विदेशी या नई महिलाओं की ओर आकर्षण

चाणक्य ने कहा है कि इंसान का मन चंचल होता है और अगर उसे कहीं और नया, रोमांचक या आकर्षक है लगता है तो वह वहीं भागता है. लेकिन यह आकर्षण स्थायी नहीं होता. अक्सर इसका अंत पछतावे में होता है.

आत्म-नियंत्रण की कमी और गलत संगत

चाणक्य मानते थे कि आत्मनियंत्रण ही सबसे बड़ी जीत है. जब किसी पुरुष के पास संयम नहीं होता, या वह गलत माहौल में रह रहा हो, तो वह दूसरे संबंधों की ओर भागने लगता है.

तो क्या है समाधान?

  • रिश्तों में संवाद को कभी न मरने दें.
  • छोटी-छोटी बातें, प्यार भरे इशारे और समझदारी ही रिश्ते को मजबूत बनाती हैं.
  • अगर कोई दूरी आ रही है, तो उससे भागने के बजाय आपस में बैठकर बात करना ज्यादा बेहतर होता है. कई बार देखा जाता है कि इसके बाद रिश्ता फिर से बेहतर हो जाता है.

Also Read: Chanakya Niti: बाइसेप्स वालों को नहीं, ऐसे लड़कों को दिल दे बैठती हैं महिलाएं

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola