Chanakya Niti: इन 5 लोगों को नहीं करनी चाहिए सुंदर स्त्री से शादी, वरना जिंदगी हो जाएगी नरक से भी बदतर

Updated:
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले यह स्पष्ट कर दिया था कि सुंदर पत्नी हर पुरुष के लिए वरदान नहीं होती. कुछ खास मानसिकता और स्थिति वाले पुरुषों के लिए यह खूबसूरती जिंदगी में विष घोल सकती है. जानिए चाणक्य नीति के अनुसार किन 5 पुरुषों को सुंदर महिला से विवाह नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: भला सुंदर पत्नी पाने की चाहत किसे नहीं होती है. आज जब लोग शादी के लिए लड़की देखते हैं तो उनकी पहली च्वॉइस सुंदर औरत पाना होता है. लेकिन सुंदर महिला हर किसी के लिए अच्छी नहीं होती है. आचार्य चाणक्य ने सालों पहले इस बात की जानकारी ही दे दी थी कि किन लोगों के लिए खूबसूरत महिला ठीक नहीं है. अगर वह उसके लाइफ में आ गयी तो स्त्री की सुंदर सूरत उसकी जिंदगी को नरक से भी बदतर बना देगी. यह बात उन्होंने केवल सौंदर्य नहीं, बल्कि परिस्थिति और मानसिकता के आधार पर कही थी. उनकी मानें तो सुंदर पत्नी हर किसी के लिए वरदान नहीं होती.

क्यों कहा चाणक्य ने ऐसा?

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि “सुंदरी भार्या यदि दरिद्रस्य भवनं गच्छति, तदा साक्षात् विषसमं भवति.” इसका मतलब है कि यदि कोई निर्धन व्यक्ति सुंदर पत्नी प्राप्त करता है, तो वह उसके लिए विष के समान हो जाती है. इसके पीछे उनका तर्क ये था कि पति अगर आर्थिक रूप से असक्षम है और उसकी पत्नी अत्यंत सुंदर है, तो उसमें हीन या असुरक्षा की भावना घर कर सकती है. यह संबंध को विषैला बना सकता है. ऐसे रिश्तों में कई बार बाहरी लोग गलत निगाहों से देखते हैं और टिप्पणी करते हैं. इससे पति-पत्नी के बीच तनाव और अविश्वास की दीवार खड़ी हो सकती है.

Also Read: Chanakya Niti: सपने सच करने की चाणक्य की 5 अनमोल सलाह, जो हर इंसान को जाननी चाहिए

अति कामुक या संयम नहीं बरतने वाले लोगों के लिए

चाणक्य के अनुसार सुंदर स्त्री उन लोगों के लिए भी खतरनाक है जो अपनी आंखों पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं. क्योंकि उनके लिए वह भटकाव और तनाव का कारण बन सकती है. वह उसे संपत्ति की तरह देखेगा और रिश्ते की गरिमा नहीं समझेगा.

मूर्ख या अल्पबुद्धि पुरुष

चाणक्य की मानें तो अगर किसी व्यक्ति में निर्णय लेने की समझ नहीं है तो वह केवल स्त्री की सुंदरता देखकर विवाह करता है. इस परिस्थिति में उन्हें जीवन में कई संकटों का सामना करना पड़ सकता है और सुंदर पत्नी उसकी कमजोरी बन जाती है.

अहंकारी और अधिकारवादी पुरुष

जो पुरुष पत्नी को अपने अधिकार की वस्तु समझते हैं, वे सुंदर पत्नी की स्वतंत्रता या लोकप्रियता से खुद ही जलने लगते हैं. यह जलन रिश्ते को विषैला बना देती है.

ईर्ष्यालु या शक्की प्रवृत्ति वाले लोग

चाणक्य कहते हैं कि जो पुरुष हर बात पर शक करते हैं, उनके लिए सुंदर पत्नी एक कठिन परीक्षा बन जाती है. वे बिना कारण भी मानसिक पीड़ा में रहते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: बार-बार खा रहे हैं धोखा? खुद पर गुस्सा करने से पहले जान लें चाणक्य की ये बातें

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola