ePaper

Chanakya Niti: झगड़ें के समय दिमाग से ले काम असल लड़ाई बुद्धि के सहारे जीती जाती हैं - आचार्य चाणक्य

Updated at : 08 Sep 2025 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

बल नहीं, बुद्धि से जीतिए हर जंग - आचार्य चाणक्य का अद्भुत उदाहरण करेगा आपको हैरान.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, प्राचीन भारत के महान नीति-शास्त्री और कूटनीतिज्ञ, हमेशा यह संदेश देते हैं कि जीवन में केवल बल (शक्ति) ही सब कुछ नहीं होता. अनेक बार परिस्थितियों को जीतने के लिए बुद्धि और रणनीति का उपयोग अधिक कारगर सिद्ध होता है. उनका मानना था कि युद्धभूमि हो या जीवन का संघर्ष, सही समय पर सही उपाय ही विजय दिला सकता है.

Chanakya Niti Quotes: चाणक्य का कथन

“युद्ध केवल शस्त्रों से नहीं जीते जाते, बुद्धि का एक छोटा-सा उपाय भी शत्रु को उसकी योजना बदलने पर विवश कर सकता है.”

– चाणक्य नीति

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य नीति इन हिन्दी

Chanakya Niti in Hindi
Chanakya niti in hindi

आचार्य चाणक्य अपने नीति-सूत्रों में एक गहरा उदाहरण देते हैं. वे कहते हैं कि जैसे रास्ते में पड़ा हुआ एक छोटा-सा कांटा देखने में बेकार लगता है, लेकिन यदि किसी यात्री के पैर में चुभ जाए तो उसे मार्ग बदलने पर विवश कर देता है. यही बात युद्ध या जीवन की कठिनाइयों पर भी लागू होती है.
कभी-कभी शत्रु को परास्त करने के लिए बड़े युद्ध या अत्यधिक बल की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि एक छोटा-सा सटीक समाधान ही उसके पूरे योजनाओं को बदल सकता है.

Also Read: Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे मित्रों से बनाएं दूरीं

How to Defeat Enemy Without Fight? बिना लड़े शत्रु को परास्त करने का उपाय

आचार्य चाणक्य स्पष्ट करते हैं कि शत्रु को हराने के लिए हमेशा शस्त्र या शारीरिक बल का प्रयोग आवश्यक नहीं है. बुद्धिमत्ता, कूटनीति और सही रणनीति से भी शत्रु को हराया जा सकता है.

  • शत्रु की कमजोरियों को पहचानकर उनका लाभ उठाना.
  • सही समय पर छोटे लेकिन प्रभावशाली कदम उठाना.
  • ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न करना कि शत्रु को स्वयं पीछे हटना पड़े.
  • धैर्य और संयम रखकर स्थिति का लाभ लेना.

चाणक्य नीति हमें यह सिखाती है कि जीवन की लड़ाइयों में बल से अधिक महत्व बुद्धि और रणनीति का है. बिना लड़े ही शत्रु को हराना ही सबसे बड़ी विजय कहलाती है. इसलिए हमें केवल शक्ति पर निर्भर रहने के बजाय सही सोच और सूझ-बूझ से काम लेना चाहिए. यही सच्चा विजयी बनने का मार्ग है.

Also Read: Chanakya Niti: पत्नी या पैसा संकट के समय पहले किसे चुनें? जवाब सुनकर होश उड़ जाएंगे

Also Read: Chanakya Niti: जीती जागती मृत्यु के समान है ये 4 चीजें – कहीं आपके आस-पास तो नहीं…

Also Read: Chanakya Niti: रंक को भी राजा बना देंगे चाणक्य नीति में बताये गए ये उपाय, अमीर होने में नहीं लगेगी देर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola