ePaper

Chanakya Niti: बिना युद्ध लड़े कैसे चखाएं दुश्मन को धूल? आचार्य चाणक्य से सीखें खास गुण

Updated at : 28 Aug 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti for winning battles

AI generated image

Chanakya Niti: अगर आप अपने दुश्मन को बिना लड़े हराना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य की नीतियों में उसके लिए भी तरीके बताये गए हैं. जब आप इन तरीकों को अपनाते हैं तो आपके लिए कितने भी बड़े दुश्मन को हराना काफी ज्यादा आसान हो जाता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय का सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई नीतियों की रचना की थी जो आज भी मनुष्य जाति को सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं. आचार्य चाणक्य जीवन में हर इंसान को कभी न कभी ऐसे हालात का सामना करना पड़ता है जब उसके सामने दुश्मन या विरोधी खड़े हो जाते हैं. कई बार यह दुश्मनी सीधी टक्कर की नहीं होती, बल्कि दिमाग और व्यवहार की लड़ाई भी होती है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में साफ तौर पर कहा है कि, किसी भी इंसान को हराने के लिए हमेशा तलवार या लड़ाई जरूरी नहीं है. असली जीत वह होती है, जो बिना लड़े हासिल की जाए. तो चलिए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार कैसे आप अपने सबसे ताकतवर दुश्मन को बिना लड़े कैसे मात दे सकते हैं.

बुद्धि से बड़ी कोई ताकत नहीं

आचार्य चाणक्य का मानना था कि शारीरिक बल से ज्यादा ताकतवर होता है दिमाग का इस्तेमाल. जब आप समझदारी से सोचते हैं और प्लानिंग करते हैं तो बिना लड़े ही सामने वाले को धूल चटा सकते हैं. बुद्धिमानी से लिए गए फैसले न केवल आपको सुरक्षित रखते हैं, बल्कि दुश्मन को कमजोर भी कर देते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: कैसा होता है उनका अंजाम जो डालते हैं पराई स्त्री और पराए धन पर नजर? आचार्य चाणक्य से जानें दुखद अंत

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं देखना पड़ेगा असफलता का चेहरा! अपनी हार को जीत में बदलने के लिए अपनाएं चाणक्य की ये बातें

सही समय का इंतजार करना सीखें

चाणक्य नीति के अनुसार हर लड़ाई तुरंत लड़ना जरूरी नहीं है. चाणक्य कहते थे कि, धैर्य से काम लेना और सही समय का इंतजार करना ही सबसे बड़ी बुद्धिमानी है. कई बार दुश्मन खुद ही अपनी गलतियों से हार जाता है और ऐसे में आपकी चुप्पी और धैर्य ही आपके सबसे बड़े हथियार बन जाते हैं.

कमजोरियों को ताकत में बदलें

चाणक्य के अनुसार, हर इंसान की कुछ कमजोरियां होती हैं. अगर आप अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें अपनी ताकत में बदल लें, तो आपका दुश्मन कभी आपको हरा नहीं पाएगा. वहीं, अगर आप दुश्मन की कमजोरियों को समझ लें, तो बिना लड़ाई के ही उसे हार मनवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: महिलाओं को क्यों कहा गया है जीवन की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी? आचार्य चाणक्य से जानें रहस्य

बातों से जीत हासिल करें

अक्सर ऐसा कहा जाता है कि जुबान से निकले शब्द तलवार से भी ज्यादा ताकतवर होते हैं. इसी वजह से आचार्य चाणक्य का कहना था कि अगर इंसान अपनी बातों और व्यवहार से दूसरों का मन जीत ले, तो दुश्मनी खुद खत्म हो जाती है. यानी सामने वाले को अपनी बातों, विनम्रता और बर्ताव से हराना ही असली कला है.

खुद को मजबूत बनाएं

चाणक्य नीति के अनुसार बिना लड़े जीतने का सबसे आसान तरीका है खुद को इतना काबिल और आत्मनिर्भर बना लेना कि सामने वाला आपकी बराबरी करने की हिम्मत ही न कर पाए. चाणक्य कहते थे कि ताकतवर और खुद पर भरोसा रखने वाले इंसान का कोई दुश्मन ज्यादा देर तक उसका विरोध नहीं कर सकता.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: रिश्तों में सबसे खतरनाक होते हैं ये लोग, धोखा खाने से बचने के लिए जानें आचार्य चाणक्य की चेतावनी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola