Chanakya Niti: गलत संगत और मूर्खों से कैसे बचें?, चाणक्य नीति से जानें समाधान

Updated at : 06 May 2025 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: गलत संगत न केवल हमारे विचारों को प्रभावित करती है, बल्कि हमारे फैसलों को भी कमजोर बना सकती है. ऐसे में इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि चाणक्य के अनुसार किन व्यक्तियों से दूरी बनाना हमारे जीवन के लिए जरूरी है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: प्राचीन भारत के महान विद्वान चाणक्य ने अपने अनुभवों और ज्ञान से जो नीतियां बनाई हैं, वे आज भी लोगों को सही दिशा दिखाती हैं. चाणक्य नीति में यह बताया गया है कि किन लोगों की संगति से जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं. गलत संगत न केवल हमारे विचारों को प्रभावित करती है, बल्कि हमारे फैसलों को भी कमजोर बना सकती है. ऐसे में इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि चाणक्य के अनुसार किन व्यक्तियों से दूरी बनाना हमारे जीवन के लिए जरूरी है.

मूर्खों से बहस न करें

चाणक्य कहते हैं कि मूर्ख व्यक्ति से बहस करना समय और ऊर्जा की बर्बादी है. वह न तर्क समझता है, न सही बात स्वीकार करता है. ऐसे लोगों से बातचीत करने से बेहतर है, चुप रहना. इससे आपका मानसिक शांति बनी रहती है.

हमेशा विवेकशील लोगों का साथ चुनें

बुद्धिमान और समझदार लोगों के साथ रहना हमेशा फायदेमंद होता है. वे न सिर्फ आपका मार्गदर्शन करेंगे, बल्कि मुश्किल समय में भी सही सलाह देंगे. गलत संगत आपको भटकाती है, जबकि सही संगत आगे बढ़ने में मदद करती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में सही फैसले लेने हैं तो पढ़िए चाणक्य के अमूल्य विचार

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की नजर में अमीरी का असली राज, अब जानिए आप भी

लालच में पड़ने वालों से दूर रहें

जो लोग हर बात में सिर्फ अपना फायदा देखते हैं, उनसे दूरी बनाकर रखना चाहिए. ऐसे लोग कभी आपके सच्चे हितैषी नहीं हो सकते. चाणक्य के अनुसार, लालची व्यक्ति दूसरों को धोखा देने में देर नहीं करता.

बुराई करने वालों से सावधान रहें

जो लोग हर समय दूसरों की बुराई करते हैं, उनकी संगत से आपको भी वैसी आदत लग सकती है. यह आदत न सिर्फ दूसरों के लिए हानिकारक है, बल्कि आपके चरित्र को भी नुकसान पहुंचाती है. चाणक्य सलाह देते हैं कि ऐसे लोगों से दूरी बनाना ही अच्छा है.

आलसी व्यक्ति से दूरी रखें

आलसी व्यक्ति खुद कुछ नहीं करता और दूसरों को भी प्रेरित नहीं कर पाता. उसकी संगत में रहकर आप भी निष्क्रिय हो सकते हैं. चाणक्य के अनुसार, समय का सही उपयोग करने वाला ही सफल होता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: रिश्तों का सच चाणक्य की नजर से, कब करें भरोसा और कब नहीं

नकारात्मक सोच वालों से दूर रहें

जो हर चीज में बुराई और असफलता देखते हैं, वे आपके आत्मविश्वास को कमजोर कर सकते हैं. चाणक्य नीति कहती है कि ऐसे लोगों के साथ रहने से आपकी सोच भी सीमित हो जाती है. सकारात्मक सोच वाले लोगों का साथ हमेशा लाभदायक होता है.

शराब या बुरी आदतों वाले लोगों से बचें

चाणक्य के अनुसार, जो लोग शराब, जुआ या अन्य बुरी आदतों में डूबे हैं, वे स्वयं का और दूसरों का जीवन बर्बाद करते है. इनकी संगति न केवल सामाजिक, बल्कि मानसिक हानि भी पहुंचाती है. उनसे दूरी बनाना ही समझदारी है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की चेतावनी, इन लोगों से ली गई सलाह बना सकती है बर्बादी का कारण

ये भी पढ़ें: Mindfulness Benefits: हर दिन 10 मिनट, और बदल जाएगी जिंदगी, जानिए माइंडफुलनेस के कमाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola