ePaper

Chanakya Niti: व्यक्ति की बर्बादी का कारण बन सकती हैं, ये चीजें

Updated at : 09 Sep 2024 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में ऐसी कुछ चीजों का जिक्र किया है, जिनके बारे में उनका यह मनाना है कि ये चीजें या स्थितियां व्यक्ति के बर्बादी का कारण बन सकती हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में ऐसी कई चीजों का जिक्र किया है, जिसके मध्यम से वो व्यक्तियों को यह संकेत देते हैं कि उनको अपना जीवन किस प्रकार व्यतीत करना चाहिए और ऐसी क्या चीजें हैं, जो उन्हें नुकसान पहुंचा सकती हैं. आचार्य चाणक्य की नीतियां कई प्रकार से मनुष्यों का मार्गदर्शन करने का काम करती हैं, उनका जीवन को लेकर अगल नजरिया आज भी कई व्यक्तियों को प्रभावित करता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में ऐसी कुछ चीजों का जिक्र किया है, जिनके बारे में उनका यह मनाना है कि ये चीजें या स्थितियां व्यक्ति के बर्बादी का कारण बन सकती हैं.

ज्यादा झगड़ने की आदत

आचार्य चाणक्य का यह मानना है कि ज्यादा लड़ने की आदत एक दिन व्यक्ति की बर्बादी का कारण भी बन सकती है, क्योंकि ऐसा व्यक्ति जो बहुत झगड़ालू किस्म का होता है और जिसे छोटी-छोटी बातों पर अधिक गुस्सा आता है, उसके साथ कोई व्यक्ति रहना पसंद नहीं करता है और ऐसे व्यक्ति की मदद करने से भी लोग घबराते हैं, यही कारण है कि अधिक झगड़ने की आदत व्यक्ति की बर्बादी का कारण भी बन सकती है.

Also read: Hair Care Tips: जानिए किन गलतियों के कारण आपके बाल हो रहे हैं रूखे और बेजान

Also read: Skin Care Tips: जानिए अच्छी स्किन के लिए अमरूद के पत्तों के फायदे और कैसे करें इनका इस्तेमाल

Also read: Personality Traits: जानिए कैसा होता है रात में जागने वाले लोगों का व्यक्तिव

बिना सोचे समझे पैसा खर्च करना

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र में लिखा है कि ऐसे व्यक्ति जिन्हें बिना सोचे समझे पैसा खर्च करने की आदत होती है, उन्हें अपनी इस आदत को जल्द-से-जल्द कम करने के बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि अधिक पैसा खर्च करने की ये आदत व्यक्ति को बहुत जल्द बर्बाद कर सकती है, इसलिए चाणक्य का यह मानना है कि व्यक्ति को हमेशा उतना ही पैसा खर्च करना चाहिए जितना आवश्यक हो.

अपने आचरण पर ध्यान नहीं देना

ऐसे लोग जो अपने आचरण और अपनी संगती पर ध्यान नहीं देते हैं, उनके बारे में चाणक्य का यह मानना है कि ये अपनी बर्बादी की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे होते हैं, क्योंकि सही आचरण मनुष्य के जीवन को अच्छा और अर्थसंगत बनाने के लिए बहुत आवश्यक है.

Also read: Vastu Tips: आपके घर को बुरी नजर से बचाएंगे ये वास्तु टिप्स

Trending Video

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola