ePaper

Chanakya Niti: आपकी यह आदतें बनती है तरक्की में रुकावट का कारण, आप भी जानें

Updated at : 21 Oct 2024 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti for life

chanakya niti for life

Chanakya Niti: आज हम आपको आपकी कुछ बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपको जीवन में कभी भी तरक्की करने का मौका नहीं मिलता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जो कि न जानता हो. इन्हें बीसवीं सदी के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुषों की श्रेणी में रखा गया था. अपने जीवनकाल के दौरान आचार्य चाणक्य ने कई तरह की नीतियों की रचना की थी जिसमें इन्होने कई तरह की बातों का जिक्र किया है. इन्हीं नीतियों में चाणक्य ने एक इंसान की कुछ अच्छी और बुरी आदतों का भी जिक्र किया है. आज इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी आपकी कुछ बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको जीवन में कभी भी आगे बढ़ने नहीं देती हैं या फिर ये आदतें आपके तरक्की के बीच सबसे बड़ी रुकावट बनती है. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करना

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करते हैं या फिर पैसों का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में आप जीवन में लाख कोशिशों के बावजूद भी सफल नहीं हो पाते हैं या फिर तरक्की नहीं कर पाते हैं. कहा जाता है अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो ऐसे में आपको काफी सोच-समझकर पैसे खर्च करने चाहिए.

Also Read: Chanakya Niti: इस तरह के लोगों को समाज नहीं देता इज्जत, सभी करते हैं नफरत

Also Read: Chanakya Niti: इन घरों में खुद चली आती है मां लक्ष्मी, जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी

भेदभाव की भावना रखने वाले

चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति अपने मन में दूसरों के प्रति भेदभाव की भावना रखते हैं वे जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाते हैं और न ही तरक्की कर पाते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे किसी भी एक बात को पकड़कर बैठे रहते हैं और परेशान रहते हैं.

अहंकार में रहने वाले लोग

चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग अहंकार में रहते हैं वे कभी भी तरक्की नहीं कर पाते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं उनसे सभी दूर रहने लगते हैं और उनसे कटना शुरू कर देते हैं. इस तरह के लोग न ही सफल हो पाते हैं और न ही इन्हें इज्जत मिलती है.

Also Read: Chanakya Niti: बच्चे के पैदा होने से पहले ही तय हो जाती हैं ये चीजें, आप भी जानें

गलत संगत में रहने वाले

आचार्य चाणक्य के अनुसार उस तरह के लोग जीवन में कभी भी तरक्की नहीं कर पाते हैं जो गलत या फिर बुरी संगति में रहते हैं. गलत संगति या फिर गलत आदतों के साथ रहने वाला व्यक्ति हमेशा ही बर्बादी की तरफ बढ़ता रहता है.

लालची और गुस्सैल

चाणक्य नीति के अनुसार काफी ज्यादा लालची या फिर गुस्सैल स्वभाव के होते हैं वे जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाते हैं. इस तरह के लोगों का दिमाग न तो शांत रहता है और न ही एक जगह पर केंद्रित.

Also Read: Chanakya Niti: इस तरह के लोगों को अपने घर पर कभी न रखने दें कदम, समय रहते बना लें दूरी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola