ePaper

Chanakya Niti: इन घरों में कभी नहीं होता मां लक्ष्मी का वास, गरीबी और कंगाली में बीतता है जीवन

Updated at : 15 Sep 2024 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya-niti

chanakya-niti

Chanakya Niti for Wealth: आज हम आपको कुछ ऐसे घरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन घरो में मां लक्ष्मी कभी भी प्रवेश नहीं करती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti for Money: आचार्य चाणक्य को 20वीं सदी के एक महान व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है. अगर बात की जाए उस समय की तो इनकी गिनती सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुषों में की जाती थी. अपने जीवनकाल के दौरान आचार्य चाणक्य ने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. कहा जाता है जब कोई भी व्यक्ति इनकी बताई बातों को मानता है या फिर इनके बताये मार्ग पर चलता है तो उन्हें एक सफल और खुशहाली से भरा जीवन मिलता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई तरह की चीजों का जिक्र अलग से किये है जिनमें कुछ ऐसे घर भी हैं जहां मां लक्ष्मी का वास या फिर आगमन कभी भी नहीं होता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं घरों के बारे में बताने जा रहे हैं.

झूठे बर्तन

आचार्य चाणक्य के अनुसार उन घरों में कभी भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है जिन घरों के रसोई में झूठे और गंदे बर्तनों को रखा जाता है. इस तरह के लोगों पर मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती है. इस तरह के घरों में हमेशा ही पैसों और धन की कमी रहती है. इस तरह के घरों में मां लक्ष्मी कभी भी निवास नहीं करती है.

Also Read: Chanakya Niti: जीते जी इस तरह के लोगों को कभी नहीं मिलती सुख और खुशी, कष्ट से भरा रहता है जीवन

Also Read: Chanakya Niti: इन लोगों का कभी नहीं करना चाहिए अपमान, बन सकता है विनाश का कारण

इस समय न लगाएं झाड़ू

चाणक्य नीति के अनुसार जिन घरों में शाम के समय झाड़ू लगाया जाता है उन घरो में मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती है. शाम के समय घर पर झाड़ू लगाने से घर पर दरिद्रता का वास होता है और इससे परिवार के सभी लोग गरीबी का सामना करते हैं. अगर आप शाम के समय अपने घर और चौकठ पर झाड़ू लगाते हैं तो ऐसे में मां लक्ष्मी घर के दरवाजे से ही वापस चली जाती है.

गलत व्यवहार

चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग या फिर जिन घरों में बड़े बुजुर्गों, महिलाओं या फिर विद्वानों का अनादर किया जाता है या फिर परेशान किया जाता है इन घरों में कभी भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है. इस तरह के लोगों से मां लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती हैं.

Also Read: Chanakya Niti: इन घरों में बिन बुलाये आती है मां लक्ष्मी, खूब होती है तरक्की

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola