ePaper

ऑफिस में मन नहीं लगता? चाणक्य से जानें आपके लिए कब है जॉब छोड़ने का सही वक्त

Updated at : 01 Aug 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: नौकरी छोड़ना या बदलना आसान नहीं होता. चाणक्य की नीतियां आज भी इस फैसले को समझदारी से लेने में मदद कर सकती हैं. जानें किन हालातों में नौकरी छोड़ना सही हो सकता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आज के दौर में नौकरी बदलना या छोड़ना एक आम बात हो गई है, लेकिन यह फैसला अक्सर असमंजस से भरा होता है. कई लोग मानसिक तनाव, करियर ग्रोथ या आर्थिक अस्थिरता के चलते नौकरी छोड़ने की सोचते हैं, पर यह कदम कब और कैसे उठाना चाहिए यह कोई नहीं जानता है. न ही कोई परिवार और दोस्तों के साथ इस विषय पर चर्चा करता है. इसलिए आज की चाणक्य की नीति हमारे लिए एक मार्गदर्शक साबित हो सकती है. चाणक्य का मानना था कि जीवन में कोई भी फैसला तात्कालिक भावनाओं के आधार पर नहीं, बल्कि दीर्घकालिक सोच के आधार पर लेना चाहिए. चाणक्य नीति में करियर और जीवन से जुड़े कुछ ऐसे सूत्र दिए गए हैं जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं.

जब आत्मसम्मान आहत हो

चाणक्य ने हमेशा से आत्मसम्मान पर जोर दिया. नौकरी छोड़ने के मामले में वे कहते हैं कि अपमानित जीवन जीने से त्याग करना ज्यादा अच्छा है.” यदि कार्यस्थल पर आपका आत्मसम्मान बार-बार आहत हो रहा है और आपके काम को उचित मान्यता नहीं मिल रही है, तो यह संकेत है बदलाव का.

Also Read: Chanakya Niti: इन 6 आदतों वाले पुरुष शादी के बाद पत्नी का जीवन कर देते हैं तबाह! धरती पर ही मिल जाता है नर्क का अनुभव

जहां ज्ञान और योग्यता का सम्मान न हो

यदि आपकी स्किल्स और मेहनत को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और आपका विकास रुक गया है, तो चाणक्य के अनुसार ऐसे स्थान को छोड़ देना ही उचित है. उनका मानना था कि जहां विद्या, धन और आदर न मिले, वहां नहीं रुकना चाहिए.

जब निर्णय लेने की स्वतंत्रता न हो

चाणक्य प्रशासन और रणनीति के बड़े समर्थक थे. अगर किसी नौकरी में आपको अपना विवेक और निर्णय क्षमता इस्तेमाल करने का अवसर नहीं मिल रहा, तो वह आपके मानसिक और व्यावसायिक विकास में बाधा बन सकती है

आर्थिक अस्थिरता और असंतोष

चाणक्य कहते हैं “धन ही जीवन का आधार है.” यदि आपकी आय आपके जीवन की बुनियादी आवश्यकताओं को भी पूरा नहीं कर पा रही, तो ऐसे में नई राह चुनना ही समझदारी है.

नौकरी छोड़ने से पहले जरूर सोचे यह बात?

  • नौकरी छोड़ने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन जरूर कर लेना चाहिए
  • नई नौकरी का विकल्प है या नहीं
  • आपकी स्किल्स डिमांड के आधार पर है या नहीं
  • आत्ममंथन करें – हमेशा नौकरी छोड़ने से पहले यह जरूर सोचें कि क्या आपका यह फैसला पलायन है या प्रगति?

Also Read: Chanakya Niti: पैसा कमाना है तो भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना गरीबी पीछा नहीं छोड़ेगी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola