ePaper

Chanakya Niti: शादी से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछ लें ये बातें, नहीं पूछने पर जीवन होगा बर्बाद

Updated at : 26 Nov 2024 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: अगर आप शादी करने के लिए मन बना चुके हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको शादी से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछना चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने मानव जाति की भलाई के लिए कई नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातों का खुलकर जिक्र किया था. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सुखद और समृद्ध जीवन की चाह है तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का पालन जरूर करना चाहिए. आचार्य चाणक्य ने शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल और सरल बनाने के लिए भी कई नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों में उन्होंने शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के अहम बातें बताई थी. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो आने वाले कुछ ही समय में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. आज हम चाणक्य नीति में बताए गए कुछ ऐसे सवालों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको शादी से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछ लेना चाहिए. अगर आप समय रहते इन सवालों के जवाब नहीं मांग लेते हैं तो आपके रिश्ते में दरार आने की संभावना काफी बढ़ जाती है. कई बार तो आप दोनों का यह रिश्ता टूट भी सकता है.

सही उम्र

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप एक शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो आपको सबसे पहले अपने पार्टनर की सही उम्र के बारे में जरूर पूछ लेना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार जब शादी करने वाले जोड़े की उम्र में सही अंतर होता है तो इससे आपसी समझ बेहतर होती है और रिश्ता भी सुरक्षित रहता है. कई बार उम्र में सही अंतर न होने की वजह से आपसी तालमेल बन नहीं पाता है और झगड़े होने शुरू हो जाते हैं. अगर आप शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो ऐसे में उम्र में सही अंतर हो इस बात का ख्याल जरूर रखें.

Also Read: Chanakya Niti: सबसे शक्तिशाली इंसान को कमजोर बना देती हैं ये आदतें, समय रहते करें सुधार

Also Read: Chanakya Niti: जीवन में गरीबी के दस्तक देने से पहले दिखने लगते हैं ये संकेत, नजरअंदाज करने की न करें गलती

हेल्थ के बारे में

चाणक्य नीति के अनुसार जब आप शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए अपने पार्टनर से उसके हेल्थ से जुड़ी सभी जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए. कई बार ऐसा भी होता है कि शादी के बाद शारीरिक या फिर मानसिक समस्याओं का पता चलता है. कई बार देर से इन चीजों का पता चलने की वजह से रिश्ता टूट भी जाता है. अगर रिश्ता न भी टूटे तो दोनों को पूरी जिंदगी कई तरह की परेशानियों का सामना करना भी पड़ जाता है.

पिछले रिश्तों के बारे में

चाणक्य नीति के अनुसार जब आप शादी करने जा रहे हैं तो आपको अपने पार्टनर से उनके पुराने रिश्तों के बारे में भी जरूर पूछ लेना चाहिए. दोनों ही पार्टनर्स के अंदर एक दूसरे को लेकर कोई भी संकोच नहीं होना चाहिए. शादी से पहले ही जब आप अपने पार्टनर से इन मुद्दों पर होल्कर बात करते हैं तो आपका जीवन बेहतर और सुखद हो सकता है.

Also Read: Chanakya Niti: ऐसी लड़की से शादी करने से खुल जाता है भाग्य, परिवार में हमेशा रहती है खुशहाली

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola