नाश्ते में ट्राई करें पत्तागोभी पनीर पराठा, स्वाद जो दिल जीत ले

Updated at : 08 Feb 2026 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
Cabbage Paneer Paratha

पत्तागोभी पनीर पराठा (AI Image)

Cabbage Paneer Paratha: पत्तागोभी और पनीर से तैयार करें स्वादिष्ट पराठा. इस पराठे को आप पसंदीदा सब्जी, बटर, अचार या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

Cabbage Paneer Paratha: सर्दियों की सुबह हल्की धूप में नाश्ता खाने का अपना एक अलग ही मजा होता है. खासकर छुट्टी वाले दिन पूरे परिवार के साथ गरमा-गरम पराठे खाना एक यादगार अनुभव बन जाता है. अगर आप भी नाश्ते में कुछ नए फ्लेवर का पराठा ट्राई करने का सोच रहे हैं तो पत्तागोभी पनीर पराठा एक अच्छा ऑप्शन है. आइए जानते हैं पत्तागोभी पनीर पराठा बनाने की रेसिपी. 

पत्तागोभी पनीर पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • पत्तागोभी- 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • पनीर (कद्दूकस किया हुआ) – 1 कप
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
  • लहसुन- 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा- 1 चम्मच 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • तेल या घी- जरूरत के अनुसार

पत्तागोभी पनीर पराठा को कैसे तैयार करें?

  • पत्तागोभी पनीर पराठा को तैयार करने के लिए एक बड़े बर्तन में आटा को लें. इसमें थोड़ा सा नमक, 2 चम्मच तेल या घी और जरूरत अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें. आटा को ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें. 
  • अब एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें 1 चम्मच तेल डालें. इसके बाद जीरा डालें. जीरा जब चटकने लगे तब आप हरी मिर्च, लहसुन और प्याज डालकर भूनें. फिर कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें. 
  • इसमें बारीक कटी पत्ता गोभी डालें और थोड़ी देर पका लें जब तक पानी न सूख जाए. अब आप धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक को डाल दें. मसाले को थोड़ी देर पका लें. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ पनीर और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • गैस बंद कर दें और मिश्रण ठंडा होने दें. 
  • आटे से एक छोटी लोई बना लें. इसे हल्का बेल लें और बीच में एक चम्मच स्टफिंग को भरें. चारों तरफ से बंद करके हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें. 
  • तवा को गर्म करें. पराठा डालें और दोनों तरफ से अच्छे से पका लें. जब पराठा दोनों तरफ से पक जाए तब आप घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें. इसी तरीके से आप बचे हुए आटे से बाकी पराठे को तैयार कर लें.

यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola