ePaper

Bridal Bajuband Design: दुल्हन के लुक को रॉयल बनाएंगे ये ट्रेडिशनल और ट्रेंडी बाजूबंद डिजाइन

Updated at : 03 May 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
Bridal Bajuband Design: दुल्हन के लुक को रॉयल बनाएंगे ये ट्रेडिशनल और ट्रेंडी बाजूबंद डिजाइन

Bridal Bajuband Design: बाजूबंद का चुनाव आपकी ब्राइडल ज्वेलरी को पूरा करता है और आपके लुक को एक यादगार रॉयल टच देता है.

विज्ञापन

Bridal Bajuband Design: शादी का दिन हर दुल्हन के लिए खास होता है और इस दिन का लुक परफेक्ट बनाने में गहनों का अहम रोल होता है. जहां हार, झुमके और कंगन पहले से चर्चा में रहते हैं वहीं आजकल ब्राइडल बाजूबंद यानी बाजूबंद भी फिर से फैशन में लौट आए हैं.ये पारंपरिक आभूषण न सिर्फ आपके हाथों को सजाते हैं बल्कि दुल्हन के पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ते हैं.

कुंदन की चमक और मीनाकारी का काम इन बाजूबंद को और भी खूबसूरत बनाता है. ये अक्सर राजस्थानी और मुगलई दुल्हनों के बीच लोकप्रिय हैं और इनकी शाही भव्यता देखते ही बनती है.

मोतियों और रंगीन पत्थरों से सजे बाजूबंद आजकल काफी ट्रेंड में हैं. ये न केवल पारंपरिक परिधानों के साथ अच्छे लगते हैं बल्कि मॉडर्न आउटफिट्स को भी एक एलिगेंट टच देते हैं.

डायमंड और पोल्की बाजूबंद दुल्हन को एक रॉयल लुक देते हैं.ये थोड़े महंगे जरूर होते हैं लेकिन इनकी चमक और डिजाइन सबसे अलग होती है.

अपनी पसंद के अनुसार आप सिंगल स्ट्रैंड वाला साधारण बाजूबंद या फिर कई लेयर्स वाला हैवी डिजाइन भी चुन सकती हैं. मल्टी-लेयर्ड बाजूबंद खासकर हैवी ब्राइडल लहंगों के साथ बहुत अच्छे लगते हैं.

आर्मलेट स्टाइल बाजूबंद कफ की तरह होते हैं और पूरी बांह को कवर करते हैं. ये स्टेटमेंट पीस की तरह काम करते हैं और दुल्हन को एक बोल्ड और यूनिक लुक देते हैं.

Also Read : Latest Chudi Design: पहनें लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां,पिया जी का धड़केगा जिया

Also Read : Artificial Jhumka Designs For Saree: आर्टिफिशियल झुमकों के साथ दें साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का

Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola