Birsa Munda Jayanti, Tribal Pride Day Wishes In Hindi: बिरसा मुंडा जयंती, जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं

Happy Birsa Munda Jayanti, Tribal Pride Day Wishes Jharkhand Foundation Day 2022 Quotes Messages Status in Hindi: 15 नवंबर1875 को भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था. इसी तारीख को वर्ष 2000 में झारखंड राज्य का गठन किया गया था. इस अवसर पर बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस की बधाई भेजें.
में केवल देह नहीं, में जंगल का पुस्तेनी दावेदार हूं
पुश्ते और उनके दावे मरते नहीं / में भी मर नहीं सकता , मुझे कोई भी जंगलों से बेदखल नहीं कर सकता
उलगुलान । उलगुलान । उलगुलान ।
भगवान बिरसा मुंडा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
क्रांतिकारी चिंगारी का नाम है बिरसा
दमनकारियों का मुँह तोड़ जवाब है बिरसा
आदिवासियत का कवच है बिरसा
झारखंड को अपने साहस से जगाने वाला वह भगवान है बिरसा
धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन
‘‘धरती आबा’’ बिरसा मुंडा की जयंती को
‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाकर
जनजातीय नायकों के योगदान को उचित सम्मान दिया है.
सभी को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की शुभकामनाएं.
प्राकृतिक सौंदर्य, खनिज संपदा,
गौरवशाली इतिहास व संस्कृति से समृद्ध
झारखंड के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं .
मैं प्रदेश की प्रगति व समृद्धि की कामना करता हूं
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन
आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
संस्कृति, सम्मान और स्वतंत्रता के लिये आजीवन संघर्ष करने वाले
आदिवासी नेता और जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शत्-शत् नमन
जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं
जोहार झारखंड!
स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं.
झारखंड, प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्कृति वाला राज्य है, जिस पर हम सभी को गर्व है.
मेरी कामना है कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से झारखंड प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें.
महान आदिवासी नेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा
को उनकी जन्म जयंती पर सादर नमन.
बेहद कम उम्र में आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा
और राष्ट्र सेवा करने में उनके द्वारा दिया गया महान योगदान हम सबके लिए प्रेरणास्पद है.
“अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करने
और जनजाति समाज के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले आदिवासी जननायक,
भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन.
उनकी जयंती को समर्पित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ और
झारखंड स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.”
भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.
मां भारती की स्वतंत्रता और जल, जंगल, जमीन एवं जनजातीय संस्कृति तथा
परंपराओं की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वाले भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटिश: नमन्
देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर
आदिवासी नेता एवं लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।
जनजातीय गौरव दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
“झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई.
मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए
और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध,
सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे.”
“झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.
यह प्रदेश सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से समृद्ध प्रांत है. आप सभी के सुखी और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूं.”
“जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता के लिए संघर्ष कर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए.
आपने कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन से जुड़े फ़ैसले आदिवासी लेंगे.
आदिवासी महानायक और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुण्डा को उनकी जयंती पर शत शत नमन.
धरती आबा बिरसा मुंडा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




