Bhel Puri Recipe: जब मन हो कुछ चटपटा,घर में बनाएं झटपट स्वादिष्ट भेल पूरी
Published by : Shinki Singh Updated At : 02 May 2025 4:29 PM
Bhel Puri Recipe: जब भी मन करे कुछ हल्का और मजेदार खाने का इस आसान रेसिपी को आजमाएं और स्वाद का आनंद ले.
Bhel Puri Recipe: कभी ऐसा होता है कि कुछ चटपटा खाने का मन होता है और बाहर जाने का मूड नहीं करता है. ऐसा लगता है घर में ही कुछ बना लें. ऐसे में आज हम आपके लिए लाए हैं भेल पूरी की एक ऐसी रेसिपी जिसे बनाना है बेहद आसान और स्वाद है लाजवाब़. इस रेसिपी को फॉलो करके आप घर पर ही ठेले जैसी स्वादिष्ट भेल पूरी का आनंद ले सकते हैं. तो चलिये जानते हैं कि यह चटपटी और टेस्टी भेल पूरी को कैसे घर में तैयार कर सकते हैं.
सामग्री
- मुरमुरे (लावा/पफ्ड राइस) – 2 कप
- उबले हुए आलू – 1 (कटे हुए)
- प्याज – 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
- नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
- सेव – ½ कप
- इमली की चटनी – 2 टेबलस्पून
- हरी चटनी (पुदीना-धनिया) – 1 टेबलस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- चाट मसाला – 1 टीस्पून
- भुनी मूंगफली – 2 टेबलस्पून (वैकल्पिक)
- पापड़ी – कुछ टुकड़े (क्रंच के लिए)
बनाने की विधि
- तैयारी करें: एक बड़ी बाउल में मुरमुरे डालें. उसके बाद उसमें कटे हुए आलू, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें.
- चटनी मिलाएं: अब इसमें इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी डालें. नींबू का रस और नमक डालें.
- मसाले डालें: चाट मसाला और भुनी मूंगफली डालें. सब कुछ अच्छे से मिक्स करें.
- सेव और धनिया डालें: ऊपर से सेव और कटा हुआ हरा धनिया डालें. चाहें तो थोड़ी सी पापड़ी क्रश करके डाल सकते हैं.
- तुरंत परोसें: मिक्स करने के बाद बेल पुरी को तुरंत परोसें वरना मुरमुरे नरम हो जाएंगे.
खास बात
- आप अपनी पसंद के अनुसार सामग्री की मात्रा में बदलाव कर सकते हैं.
- आप इसमें उबले हुए चने या अंकुरित मूंग भी मिला सकते हैं.
- और भी चटपटा बनाने के लिए आप सूखी लाल मिर्च को भूनकर क्रश करके डाल सकते हैं.
- ताजगी के लिए आप थोड़ा सा बारीक कटा खीरा भी मिला सकते हैं.
Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










