Besan Bread Toast Recipe: ब्रेकफास्ट में इस आसान रेसिपी से झटपट बना लें स्वादिष्ट बेसन ब्रेड टोस्ट

Updated:
विज्ञापन

बेसन ब्रेड टोस्ट रेसिपी (Image – Gemini)

Besan Bread Toast Recipe: ब्रेकफास्ट में अगर आप कुछ अलग और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो इसके लिए बेसन ब्रेड टोस्ट बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है. इसे बनाने में सिर्फ कुछ मिनटों को समय लगता है. यह स्वादिष्ट रेसिपी बच्चे और बड़े बहुत खुश होकर खाएंगे.

विज्ञापन

Besan Bread Toast Recipe: सुबह के नाश्ते में हर कोई चाहता है कि कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाया जाए. ऐसे में बेसन ब्रेड टोस्ट काफी पसंद किया जाता है. सुबह की जल्दबाजी में अगर आप भी फटाफट बनने वाले ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. बेसन ब्रेड टोस्ट की खासियत है कि यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है, इस नाश्ते को बनाने में समय बिल्कुल भी नहीं लगता है. यह ब्रेकफास्ट मिनटों में तैयार हो जाता है. ब्रेकफास्ट के अलावा आप इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं. अब आपको इसे बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

बेसन ब्रेड टोस्ट बनाने की सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस – 6
  • बेसन – 1 कप
  • टमाटर कटे – 1/2 कप
  • शिमला मिर्च कटी – 1/2 कप
  • प्याज कटे – 1/2 कप
  • कच्चे आलू – 1/2 कप (कद्दूकस)
  • चाट मसाला – 1/4 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
  • बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
  • तेल
  • नमक – स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: Cheese Besan Toast Sandwich: जब कुछ समझ न आए तो बना लें चीजी बेसन टोस्ट सैंडविच, ब्रेकफास्ट से लेकर टिफिन के लिए बेस्ट आईडिया

बेसन ब्रेड टोस्ट बनाने का तरीका

  • इस टोस्ट को बनाने के लिए पहले एक बर्तन में बेसन छानकर डाल दें.
  • फिर आप बेसन में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, बेकिंग सोडा, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर दें.
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बेसन का गाढ़ा घोल तैयार करें.
  • अब आप बेसन के इस घोल में कटे हुए प्याज, कद्दूकस कच्चे आलू, कटी हुई शिमला मिर्च और कटे हुए टमाटर डालकर सभी को घोल में मिक्स कर लें.
  • इसके बाद अब आप एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें.
  • अब इस गर्म तेल में ब्रेड की स्लाइस लें और उसे बेसन के घोल में अच्छी तरह से डुबोकर तलने के लिए कड़ाही में डालें.
  • इस ब्रेड को आप 2-3 मिनट तक पलट-पलट कर फ्राई करें और उसे प्लेट में निकाल लें.  
  • ब्रेकफास्ट के लिए आपकी स्वादिष्ट बेसन ब्रेड टोस्ट बनकर तैयार हो चुकी है.
  • इसे आप चटनी या फिर टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Besan Recipe Ideas: टेस्टी स्नैक्स से लेकर मिठाई तक, बेसन से ट्राई करें ये रेसिपी

इसे भी पढ़ें: Besan Toast Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते में ट्राय करें ये हल्का, कुरकुरा और सुपर टेस्टी बेसन टोस्ट सैंडविच—बनाएं मिनटों में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola