ePaper

इन 4 सागों से पाएं मजबूत मांसपेशियां और चश्मे से राहत, जानें इसके फायदे

Updated at : 16 Dec 2024 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
इन 4 सागों से पाएं मजबूत मांसपेशियां और चश्मे से राहत, जानें इसके फायदे

सागों का सेवन आपके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है और आपको चश्मे से छुटकारा दिला सकता है. तो इस सर्दी इन हरे सागों को अपनी डाइट में शामिल करें और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं.

विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. इनमें पौष्टिक तत्वों की भरमार होती है. जो शरीर को अंदर से स्वस्थ रखते हैं. खासकर जब बात मांसपेशियों की मजबूती और आंखों की सेहत की हो तो कुछ विशेष सागों का सेवन आपकी सेहत को बेहतर बना सकता है. पालक, सरसों, मेथी और बथुआ जैसे साग न केवल शरीर को पोषण प्रदान करते हैं. बल्कि ये आंखों की रोशनी और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं.

  • पालक: पालक में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन K भरपूर होते हैं. जो हड्डियों की मजबूती और मांसपेशियों के विकास के लिए लाभकारी हैं.
  • सरसों: सरसों के साग में कैल्शियम और विटामिन C होता है.जो आंखों की सेहत को सुधारने में मदद करता है और मांसपेशियों की मजबूती को बढ़ाता है.
  • मेथी: मेथी के साग में विटामिन C और आयरन होता है. जो शरीर में ऊर्जा और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक है.
  • बथुआ: बथुआ के साग में फाइबर और प्रोटीन होते हैं. जो शरीर को ताकत और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं.

also read : गोभी के पराठे खाने के हैं कई फायदे,जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola