भूल कर भी न करें शराब और बीयर का कॉकटेल, हो सकती है ये गंभीर बीमारियां
Published by : Sameer Oraon Updated At : 09 May 2025 3:54 PM
Beer And Wine Cocktail
Beer And Wine Cocktail: बीयर और शराब के कॉलटेल से कई गंभीर बीमारियां हो सकती है. खासकर इसके मिश्रण से मेंटल हेल्थ पर गहरा प्रभाव पड़ता है. साथ ही अल्कोहल पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है.
Beer And Wine Cocktail: शराब पीने के शौकीन अलग अलग तरीके से इसका सेवन करते हैं. अभी शराबियों में एक नये तरह का ट्रेंड चल पड़ा है, अब लोग बीयर और शराब का कॉकटेल बनाकर सेवन कर रहे हैं. लेकिन लोगों को यह नहीं पता होता है कि इसका मिश्रण कितना खतरनाक है. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो यह शरीर और दिमाग पर गंभीर बुरा असर डालता है.
बीयर और शराब के मिश्रण से न्यूरोट्रांसमीटर होता है प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शराब और बीयर में मौजूद अल्कोहल अलग अलग तरीके से दिमाग पर असर डालती है. जब इसे एक साथ मिलाया जाता है तो यह शरीर पर दोहरी चोट देती है. इसके मिश्रण से दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर बुरी तरह से प्रभावित होता है. इसका असर ये होता है कि सोचने और निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है. इसके अलावा यह आपके यादश्त क्षमता को भी प्रभावित करता है.
Also Read: Paneer Cutlet Recipe: हर बाइट में स्वाद और मजा, झटपट बनाएं पनीर कटलेट
बढ़ सकती है डिप्रेशन और एंग्जाइटी की समस्याएं
हमेशा शराब और बीयर का कॉकटेल पीने से डिप्रेशन एंग्जाइटी जैसी परेशानी आ सकती है. क्योंकि अल्कोहल से मस्तिष्क के सेरोटोनिन और डोपामाइन के स्तर में असंतुलन हो जाता है, जो मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक है.
अल्कोहल पॉइजनिंग का भी है खतरा
बीयर और शराब के मिश्रण से अल्कोहल पॉइजनिंग ज्यादा होता है, जो खतरनाक है. यह कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है.
Also Read: Paneer Bhurji Recipe: बच्चे या हसबैंड की टिफिन के लिए इससे हेल्दी कुछ नहीं, टेस्ट में बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










