Beauty Tips: चेहरे पर इस तरह लगाएं बेसन और नींबू का रस, दूर होंगी ये समस्याएं

Updated at : 28 Jan 2026 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
Beauty Tips for Glowing skin in Hindi

ब्यूटी टिप्स (Image-Getty)

Beauty Tips: चेहरे पर ग्लो बनाए रखने के लिए बेसन और नींबू का रस बहुत लाभकारी होता है. इसे लगाने से स्किन संबंधी कई समस्या का समाधान भी होता है.

विज्ञापन

Beauty Tips: चमकता हुआ चेहरा हर किसी को पसंद आता है और चेहरे की रौनक को बरकरार रखने के लिए हम सभी तरह-तरह उपाय करते हैं. यह तो सभी जानते हैं कि बेसन लगाना चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है. जबकि इसके साथ नींबू मिलाकर लगाने से त्वचा संबंधी कई सारे लाभ मिलते हैं. इन दोनों का इस्तेमाल त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए वर्षों से किया जा रहा है. आइए आपको बेसन और नींबू मिलाकर लगाने से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.

चेहरे का कालापन करे दूर

चेहरे के कालापन को दूर करके इसकी रंगत को निखारने में बेसन और नींबू का मिश्रण काफी फायदेमंद होती है. सीधे तौर पर कहें तो इसे लगाने से चेहरा साफ हो जाता है.

ऑयली स्किन से राहत

ऑयली स्किन वालों को चेहरे पर एक्ने, ब्रेकआउट्स, चिपचिपी त्वचा और क्लोज्ड पोर्स जैसी समस्याएं होती रहती हैं. बेसन और नींबू को लगाने से चेहरे पर जमे तेल को साफ करने में मदद मिलती है.

डेड स्किन से छुटकारा

बेसन और नींबू का मिश्रण चेहरे पर लगाने से त्वचा की मृत कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं. यह त्वचा में नमी को लॉक करने में मदद करता है. इस मिश्रण को लगाने से त्वचा टाइट होने के साथ-साथ झुर्रियां और फाइन लाइन्स भी कम होते हैं.  

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: इन घरेलू उपायों से दमक उठेगा चेहरा, नहीं होगी पार्लर जाने की जरूरत

कील-मुंहासों से छुटकारा

आजकल के खराब खानपान, प्रदूषण, चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल और गंदगी की वजह से चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं. बेसन और नींबू का मिश्रण चेहरे पर लगाने से त्वचा पर जमी तेल और गंदगी साफ हो जाती है. साथ ही इसे लगाने से मुंहासे भी कम होते हैं.

बेसन और नींबू चेहरे पर ऐसे लगाएं

बेसन और नींबू के रस का मिश्रण बनाने के लिए बस 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी पाउडर मिला लें. इसे अच्छी तरह मिलाकर फेस पैक बना लें. फिर आप इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें. उसके बाद ठंडे पानी से धो लें.  

यह भी पढ़ें: Beauty Care Tips: चेहरे पर लाएं नेचुरल ग्लो, स्किन केयर के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स  

यह भी पढ़ें: Beauty Care Tips: सर्दियों में भी दमक उठेगा चेहरा, बस करना होगा ये उपाय

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola