Baby Names: अपने लड्डू गोपाल के लिए चुनें ये मुस्कान से भरे नाम, देखें लिस्ट

Baby Names (AI image)
Baby Names: अगर आप अपने बच्चे का नाम भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा रखना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में लड़कों के लिए बहुत ही सुंदर नामों की लिस्ट लेकर आए है.
Baby Names: भगवान श्रीकृष्ण का बचपन बहुत ही प्यारा और नटखट था. जब किसी के घर में एक नन्हा बच्चा जन्म लेता है, तो हर माता-पिता चाहते हैं कि उसका नाम खास, प्यार और भगवान से जुड़ा हो. ऐसे में अगर आप अपने बच्चे का नाम भगवान श्रीकृष्ण से रखना चाहते हैं, तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बहुत ही सुंदर और प्यारे नाम बताने जा रहे हैं, जिनके अर्थ भी बहुत खास है. आइए जानें श्रीकृष्ण से जुड़े कुछ अनोखे और सुंदर लड़कों के नामों की लिस्ट
श्रीकृष्ण से प्रेरित नाम बच्चों के लिए नाम (Lord Krishna Inspired Baby Boy Names)
- बालगोपाल – नन्हे श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ सुंदर नाम.
- मोहन – जो सभी को मोह ले, श्रीकृष्ण
- कन्हैया – मां यशोदा का प्यारा बेटा
- कृष्णांश – भगवान श्री कृष्ण का अंश (भाग)
- गोपाल – गायों के रखवाले (कृष्ण जी का एक नाम)
- कृष्ण – गोविंद, मुरलीधर, भगवान विष्णु का अवतार.
- गोविंद – इस नाम का अर्थ भक्तों के पालनहार होता है.
- माधव – श्री कृष्ण से जुड़ा हुआ नाम या इस नाम का अर्थ मधुरता से भरे हुए भी होता है.
- श्याम – सांवले रंग के, सुंदर रूप वाला.
बेबी नेम से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें- नाम में हो प्यार और पहचान– जुड़वां बच्चों के लिए सबसे सुंदर नामों की लिस्ट
यह भी पढ़ें- Baby Names: नेचर-टच के साथ बच्चों के लिए सुंदर और अर्थपूर्ण नाम
यह भी पढ़ें- Hindu Baby Names: नन्हें राजकुमार और राजकुमारी के लिए धर्म से प्रेरित नामों की लिस्ट
- मुरलीधर – बांसुरी बजाने वाले भगवान.
- केशव – सुंदर बालों वाले, श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ प्यारा सा नाम.
- वासुदेव – वासुदेव के पुत्र, श्रीकृष्ण का एक नाम.
- कान्हा – प्यार से बुलाया जाने वाला नाम.
- राधेश्याम – राधा और श्याम का संगम.
- कृष – श्रीकृष्ण से प्रेरित एक खूबसूरत नाम.
यह भी पढ़ें- Baby Names: बिटिया रानी के लिए रखें ऐसा नाम जो सबका दिल जीत ले
यह भी पढ़ें- नाम में हो प्यार और पहचान– जुड़वां बच्चों के लिए सबसे सुंदर नामों की लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










