Baby Names: बेटे के लिए नाम ढूंढना अब नहीं लगेगा मुश्किल भरा काम, यहां आपको मिलेंगे एक से एक ऑप्शन

Updated:
विज्ञापन
baby boy names

pic credits: unsplash

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक खूबसूरत नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक नाम चुन सकते हैं. इन सभी नामों के अर्थ काफी जबरदस्त हैं.

विज्ञापन

Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. ऐसे में कई बार एक सही नाम का चुनाव करना काफी मुश्किल भरा काम भी पैरेंट्स को लग सकता है. अगर आपके साथ ही ऐसा ही है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपके बेटे के लिए नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आये हैं जिनमें से आप कोई सा भी एक प्यारा सा नाम अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इन नामों के जानते हैं अर्थ.

आपके बेटे के लिए कुछ प्यारे नाम

  • इवान: इस नाम का अर्थ होता है परमेश्वर की कृपा.
  • इशांत: इस नाम का अर्थ होता है चमकदार.
  • इनेश: इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी के भगवान.
  • इराज: इस नाम का अर्थ होता है राजा.
  • जयन: इस नाम का अर्थ होता है विजय.
  • जतिन: इस नाम का अर्थ होता है संत.
  • जयराज: इस नाम का अर्थ होता है राजा.
  • कबीर: इस नाम का अर्थ होता है महान और एक प्रसिद्ध संत.
  • करण: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धिमान, प्रतिभाशाली.
  • कार्तिकेय: इस नाम का अर्थ होता है युद्ध के देवता.
  • लविश: इस नाम का अर्थ होता है उदार.
  • लक्षित: इस नाम का अर्थ होता है सफल.
  • लविन: इस नाम का अर्थ होता है पवित्रता.
  • लव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान राम के पुत्र.

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने बेटे के लिए यहां से चुनें एक मॉडर्न हिंदू नाम, अर्थ भी हैं एक से एक कमाल

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola