ePaper

August 2022 Vrat Festivals List: नाग पंचमी, स्वतंत्रता दिवस समेत अगस्त महीने में हैं ये त्योहार, दिवस

Updated at : 29 Jul 2022 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
August 2022 Vrat Festivals List: नाग पंचमी, स्वतंत्रता दिवस समेत अगस्त महीने में हैं ये त्योहार, दिवस

August 2022 Festivals Events List: अगस्त के महीने में नाग पंचमी, हरियाली तीज, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, कजरी तीज, गणेश चतुर्थी जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, त्योहार पड़ रहे हैं. इसी महीने में यूथ डे, स्वतंत्रता दिवस जैसे प्रमुख दिवस भी पड़ रहे हैं. पूरी लिस्ट चेक करें.

विज्ञापन

August 2022 Festivals Events List: अगस्त का महीना अब बस शुरू होने ही वाला है. इस महीने की शुरुआत में ही नाग पचंमी का त्योहार है. रक्षा बंधन, तीज जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार, व्रत भी अगस्त में ही मनाये जाएंगे. वहीं दोस्ती के लिए खास दिन फ्रेंडशिप डे, स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण और विशेष दिवस भी इसी महीने पड़ रहे हैं. जानें अगस्त 2022 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार और खास दिवस कौन सी तारीख को और किस दिन को पड़ रहे हैं.

अगस्त माह में मनाए जाएंगे ये व्रत त्योहार (August 2022 Festivals and Events Calendar)

अगस्त माह में 2 अगस्त को नाग पंचमी, 11 अगस्त को रक्षा बंधन, 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा व्रत, 14 अगस्त को कजरी तीज, 19 अगस्त को जन्माष्टमी, 30 अगस्त को हरतालिका तीज और 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे.

अगस्त 2022 के व्रत त्योहार (August 2022 Festivals and Events Calendar)

अगस्त 2022 के व्रत त्योहार

2 अगस्त (मंगलवार) नाग पंचमी

8 अगस्त (सोमवार) श्रावण पुत्रदा एकादशी

9 अगस्त (मंगलवार) प्रदोष व्रत (शुक्ल)

11 अगस्त (गुरुवार) रक्षा बंधन

12 अगस्त (शुक्रवार) श्रावण पूर्णिमा व्रत

14 अगस्त (रविवार) कजरी तीज

15 अगस्त (सोमवार) संकष्टी चतुर्थी

17 अगस्त (बुधवार) सिंह संक्रांति

19 अगस्त (शुक्रवार) जन्माष्टमी

23 अगस्त (मंगलवार) अजा एकादशी

24 अगस्त (बुधवार) प्रदोष व्रत (कृष्ण)

25 अगस्त (गुरुवार) मासिक शिवरात्रि

27 अगस्त (शनिवार) भाद्रपद अमावस्या

30 अगस्त (मंगलवार) हरतालिका तीज

31 अगस्त (बुधवार) गणेश चतुर्थी

अगस्त माह के इवेंट्स (August 2022 Festivals and Events Calendar)

अगस्त के महीने में विभिन्न त्योहारों के अलावा कई विशेष दिवस भी पड़ रहे हैं, जिसमें 2 अगस्त को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे, 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस, 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस,19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस, 20 अगस्त को सद्भावना दिवस और 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस मनाए जाएंगे.

Also Read: Raksha Bandhan 2022 Date:11 या 12 अगस्त कब है रक्षाबंधन?पूर्णिमा तिथि,भद्रा के कारण संशय, जानें सही तारीख
अगस्त में पड़ने वाले महत्वपूर्ण दिवस की लिस्ट

2-अगस्त (मंगलवार) इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे

3-अगस्त (बुधवार) नाइजर का स्वतंत्रता दिवस

5-अगस्त (शुक्रवार) अपर वोल्टा का स्वतंत्रता दिवस

6-अगस्त (शनिवार) हिरोशिमा दिवस

9-अगस्त (मंगलवार) विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

9-अगस्त (मंगलवार) भारत छोड़ो दिवस और नागासाकी दिवस

12-अगस्त (शुक्रवार) अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

14-अगस्त (रविवार) पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस

15-अगस्त (सोमवार) भारत का स्वतंत्रता दिवस

19-अगस्त (शुक्रवार) विश्व फोटोग्राफी दिवस

20-अगस्त (शनिवार) सद्भावना दिवस

23-अगस्त (मंगलवार) अंतर्राष्ट्रीय दिवस

दास व्यापार और उसका उन्मूलन दिवस

29-अगस्त (सोमवार) राष्ट्रीय खेल दिवस

30-अगस्त (मंगलवार) लघु उद्योग दिवस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola