Anniversary Gift Ideas For Grandparents: दादा-दादी के लिए चुनें शादी की सालगिरह पर खास गिफ्ट, देखते ही खुशी से खिल उठेगा चेहरा

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 30 Nov 2025 10:03 AM

विज्ञापन

Anniversary Gift Ideas For Grandparents (AI Image)

Anniversary Gift Ideas For Grandparents: दादा-दादी की शादी की सालगिरह को खास बनाने के लिए आप उन्हें कुछ स्पेशल गिफ्ट जरूर दें. आइए जानते हैं कुछ गिफ्ट आइडियाज.

विज्ञापन

Anniversary Gift Ideas For Grandparents: दादा-दादी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं. बचपन में दादा-दादी के साथ कहानियां सुनना बहुत अच्छा लगता है और ये पल हमारी जिंदगी की एक खूबसूरत याद बन जाता है. दादा-दादी की शादी की सालगिरह के मौके पर उन्हें कुछ खास गिफ्ट देना उनके लिए खुशी का कारण बन सकता है. इस तरह से आप अपना प्यार और सम्मान उनके लिए जता सकते हैं. अगर आप भी दादा-दादी की मैरिज एनिवर्सरी में कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में कुछ गिफ्ट आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

सिल्क का कुर्ता और सिल्क की साड़ी 

दादा-दादी की शादी की सालगिरह के मौके उन्हें कपड़े देना शानदार आइडिया है. आप अपने दादा को सिल्क का कुर्ता दे सकते हैं और दादी को सिल्क की साड़ी गिफ्ट कर सकते हैं. इन कपड़ों को वे खास मौके पर पहन सकते हैं. इन कपड़ों को आप अच्छे से पैक करके दें. 

फोटो फ्रेम गिफ्ट करें

मैरिज एनिवर्सरी पर दादा-दादी को फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं. आप उनके किसी पुरानी तस्वीर को फ्रेम करवाकर दे सकते हैं. ये गिफ्ट उनकी पुरानी यादों को ताजा करेगा. फोटो फ्रेम में आप लकड़ी या मेटल के फ्रेम को चुन सकते हैं. 

किताबें गिफ्ट करें

दादा-दादी की शादी की सालगिरह पर आप किताबें गिफ्ट में दे सकते हैं. आप उनकी पसंद और शौक को ध्यान में रखते हुए किताबों का चुनाव करें. अपने खाली समय में वे ये किताबें पढ़ सकते हैं. 

वॉटर बॉटल गिफ्ट दें

दादा-दादी की शादी की सालगिरह पर आप कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो रोजाना उनके काम आ सके तो आप वॉटर बॉटल गिफ्ट में दे सकते हैं. आप उन्हें एक अच्छी क्वालिटी का वॉटर बॉटल गिफ्ट में दें. वे सुबह या शाम में टहलने जाते हैं तो इस बॉटल को साथ ले जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंWedding Gift Ideas For Bride: दुल्हन को दें ऐसा खास तोहफा जो चेहरे पर लाए मुस्कान, जानिए बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज

यह भी पढ़ें– Engagement Gift Ideas: अपनी दोस्त की सगाई में देना चाहते हैं खास और यादगार तोहफा, तो इन गिफ्ट आइडियाज को करें ट्राई 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola