जॉन सीना को भी भा गयी थी अंबानी वाली टमाटर चाट, 20 मिनट में ऐसे बनाएं घर पर ये रॉयल स्नैक्स

Pic Credit- Chatgpt Generated
Ambani Wedding Tomato Chaat: अंबानी की ग्रैंड वेडिंग में परोसी गई टमाटर चाट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी. जॉन सीना तक को ये देसी स्वाद इतना पसंद आया कि उन्होंने इसकी तारीफ की. अब आप भी इस रॉयल चाट को सिर्फ 20 मिनट में अपने घर पर बना सकते हैं, वो भी बेहद आसान तरीके से। जानिए रेसिपी, सामग्री और खास स्टेप्स.
Ambani Wedding Tomato Chaat: अनंत अंबानी की बीते साल हुई शादी देश विदेश में खूब सुर्खियां बटोरी थी. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे इस ग्रैंड इवेंट में शिरकत किया था. इस शादी की एक खास बात थी. वह है फूड फेस्टिवल. खासकर ‘टमाटर चाट’ की चर्चा हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिली थी. कहा तो ये भी जा रहा है कि जॉन सीना ने भी इस देसी पकवान का लुत्फ उठाया था. उन्हें भारतीय पकवान बेहद पसंद आयी थी. इस चाट की खुशबू और स्वाद ने विदेशी मेहमानों तक को दीवाना बना दिया था. अब सवाल उठता है – क्या आप भी इस रॉयल टमाटर चाट को घर पर बना सकते हैं? जवाब है – हां! वह ऊी मात्र 20 से 25 मिनट में. आइए जानते हैं कि कैसे आप अंबानी स्टाइल टमाटर चाट को घर पर बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं.
सामग्री
- पके लाल टमाटर – 5-6 (मीडियम आकार के)
- उबले आलू – 2
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
- हरी धनिया – 2 टेबलस्पून
- भुना जीरा पाउडर – 1 टीस्पून
- चाट मसाला – 1 टीस्पून
- काला नमक – स्वादानुसार
- नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
- इमली की मीठी चटनी – 2 टेबलस्पून
- हरी चटनी (पुदीना/धनिया) – 2 टेबलस्पून
- क्रिस्पी सेव या भूने चने – गार्निश के लिए
- देसी घी – 1 टेबलस्पून (रिच टेस्ट के लिए, वैकल्पिक)
बनाने की विधि
- सबसे पहले टमाटरों को अच्छे से धोकर उनके ऊपर क्रॉस कट लगाएं और उबालें. जब त्वचा नरम हो जाए, तो उन्हें छीलकर मसल लें.
- उबले आलू को भी मैश कर लें और टमाटर में मिला दें.
- अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया डालें.
- ऊपर से डालें चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और नींबू का रस.
- अच्छे से मिलाने के बाद हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी भी डालें.
- अब एक पैन में 1 चम्मच देसी घी गर्म करें और उसमें यह मिश्रण हल्का-सा सेंक लें
- सर्व करते समय ऊपर से सेव या भूने चने डालें, थोड़ी हरी धनिया से गार्निश करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




