Ambani Masala Dosa Recipe: मिनटों में बनाएं अंबानी मसाला डोसा,जानें लाजवाब रेसिपी का सीक्रेट

Ambani Masala Dosa Recipe: आइए जानते हैं गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी अंबानी मसाला डोसा बनाने का वह सीक्रेट तरीका जो हर बार आपको देगा परफेक्ट टेस्ट.
Ambani Masala Dosa Recipe: अगर आप साउथ इंडियन डोसा के शौकीन हैं और आपको भी मसाला डोसा खाना पसंद है तो यह रेसिपी आपके लिये ही है.आज हम आपको अंबानी परिवार में बनने वाली क्रिस्पी मसाला डोसा की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं. यह रेसिपी सिर्फ जल्दी बनने वाली नहीं है बल्कि इसमें एक खास सीक्रेट टिप है जो आपके डोसा बैटर को परफेक्ट क्रिस्पनेस देगी.तो अब और इंतजार न करें. आइए जानते हैं गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी डोसा बनाने का वह सीक्रेट तरीका जो हर बार आपको देगा परफेक्ट टेस्ट.
सामग्री
डोसा बैटर के लिए
- चावल – 1 कप
- उड़द दाल – ¼ कप
- नमक – स्वाद अनुसार
- पानी – जरूरत अनुसार
आलू मसाला के लिए
- उबले हुए आलू – 3
- प्याज – 1 बारीक कटा
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
- हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
- नमक – स्वाद अनुसार
- तेल – 1 टेबलस्पून
- हरा धनिया – सजाने के लिए
विधि
- चावल और उड़द दाल को भिगोकर पीस लें. नमक डालकर रातभर रखें.
- पैन में तेल गर्म करें. प्याज, हरी मिर्च और उबले आलू डालें.हल्दी और नमक मिलाएं फिर 2 से 3 मिनट भूनें. हरा धनिया डालें.
- तवा गरम करें. बैटर डालकर गोल फैलाएं. हल्का तेल डालें और क्रिस्पी होने तक सेंकें.
- सेंकने के बाद आलू मसाला रखें और डोसा रोल करें.
- नारियल चटनी और सांबर के साथ सर्व करें.
Also Read : Karwa Chauth Sargi Special: सासू मां की सीक्रेट फेनी रेसिपी,जो देगी दिनभर एनर्जी और मीठा स्वाद
Also Read : 5 Minute Rasmalai Laddu: बिना गैस जलाए, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सबसे ट्रेंडी मिठाई
Also Read : Moong Dal Khichdi Recipe: झटपट बनने वाली खिली-खिली मूंग दाल खिचड़ी की सीक्रेट रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




