Aloo Paneer Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते का मजा करें दोगुना, बनाएं आलू पनीर पराठा

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 18 Oct 2025 9:14 AM

विज्ञापन

aloo paneer paratha ( AI Image)

Aloo Paneer Paratha: अगर आपको भी नाश्ते में पराठा पसंद है तो आप आलू पनीर पराठा को ट्राई कर सकते हैं. इस पराठा का स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. तो आइए जानते हैं इस पराठे की रेसिपी.

विज्ञापन

Aloo Paneer Paratha Recipe: अगर सुबह में टेस्टी नाश्ता मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. लेकिन, हर सुबह नाश्ते में क्या बनाया जाए इस बात की भी टेंशन लगी रहती है. नाश्ते में अक्सर घरों में पराठा बनाया जाता है. अगर आप भी नाश्ते में पराठा खाना पसंद करते हैं तो आप आलू पनीर पराठा को ट्राई कर सकते हैं. सिर्फ आलू का पराठा तो आपने कई बार खाया होगा. नाश्ते में आप आलू और पनीर को साथ मिलाकर पराठे को बनाएं. आप इसे दही, अचार या अपने पसंद की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. 

आलू पनीर का पराठा के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • पानी- जरूरत के अनुसार 
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • आलू- 2- 3 उबले हुए 
  • पनीर- एक कप 
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • धनिया पाउडर- एक चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • अदरक- कद्दूकस किया हुआ एक चम्मच 
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ
  • लहसुन- 3-4 कलियां बारीक कटी हुई 
  • नमक- स्वादानुसार

आलू पनीर का पराठा बनाने की विधि क्या है?

  • एक बर्तन में आटा को लें. इसमें नमक और एक चम्मच तेल डालें. इसमें पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसे आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • अब एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप 2 बड़े चम्मच तेल डालें. इसमें आप प्याज, लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक को डालकर थोड़ी देर तक भून लें. अब इसमें आप उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर के डाल दें. अब इसमें आप कद्दूकस किया हुआ पनीर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और थोड़ी देर के लिए पका लें. अच्छे से मिलाकर चिकना मिश्रण बना लें. 
  • अब आटे से लोई बनाएं. इसे बेल लें और बीच में भरावन को डाल दें और फिर किनारों को जोड़कर इसे बंद कर दें. सूखा आटा लगाकर इसे बेल लें. तवा को गर्म करें और पराठा डालकर दोनों तरफ से पका लें. अब 1-2 चम्मच तेल डालकर पराठे को अच्छे से सुनहरा होने तक सेंक लें. आपका आलू पनीर पराठा तैयार है. 

यह भी पढ़ें- Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर फैमिली के लिए करें कुछ स्पेशल, बनाएं पनीर चीज टोस्ट रेसिपी 

यह भी पढ़ें- Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola