घर पर ट्राई करें ये आलू भिंडी मसाला, शेफ कुणाल कपूर ने शेयर की रेसिपी

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 22 Mar 2026 4:03 PM

विज्ञापन

इमेज- इंस्टाग्राम @chefkunal

Aloo Bhindi Masala: सिंपल भिंडी की रेसिपी से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आप आलू भिंडी मसाला को बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Aloo Bhindi Masala: अगर आप भी भिंडी से बनी रेसिपी खाना पसंद करते हैं तो आप आलू भिंडी मसाला को ट्राई कर सकते हैं. इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं और रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं. आलू भिंडी मसाला को बनाने की रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. 

आलू भिंडी मसाला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सरसों तेल- 5 टेबलस्पून
  • सुखी लाल मिर्च-  2-3
  • हींग- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 2 (बीच से कटा हुआ)
  • अदरक-  2 छोटा चम्मच (कटा हुआ)
  • आलू- 2
  • नमक- आधा छोटा चम्मच
  • भिंडी- 500 ग्राम
  • नमक- स्वादानुसार
  • अमचूर पाउडर- 2 छोटा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर-  2 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच
  • प्याज- 2
  • घी- 2 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी पाउडर- एक चुटकी
  • ताजा धनिया- मुट्ठी भर

आलू भिंडी मसाला को कैसे तैयार करें?

  • आलू भिंडी मसाला बनाने के लिए आप भिंडी को धोकर पोंछ लें. इसे आप छोटे टुकड़ों में काट लें. आलू को भी छीलकर धो लें और इसे भी छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब कड़ाही में आप सरसों तेल को गर्म करें. इसमें सुखी लाल मिर्च, हींग और जीरा डालें. इसे चटकने दें अब इसमें हरी मिर्च और अदरक डालें. 
  • इसके बाद आलू के टुकड़े और आधा छोटा चम्मच नमक डालें. इसे 5–6 मिनट तक भूनें जब तक आलू हल्का सुनहरा न हो जाए. फिर कटे हुए भिंडी को डालें और पका लें. बीच-बीच में इसे धीरे-धीरे चलाते रहें. 
  • अब आप हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर, काला नमक और स्वादानुसार नमक डालें. 
  • फिर प्याज को छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे पैन में डाल दें. फिर एक चुटकी नमक और घी डालकर भूनें. ऊपर से एक चुटकी कसूरी मेथी पाउडर और ताजा धनिया डालें. इस तरह से आप आलू भिंडी मसाला तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू 

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola