Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर ये चीजें न खरीदें, वरना रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी

Akshaya Tritiya 2025
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन घर में क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं खरीदना चाहिए उसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं.
Akshaya Tritiya 2025: 30 अप्रैल को पूरे भारतवर्ष में अक्षय तृतीया मनाया जाएगा. ये त्योहार सुख-समृद्धि के साथ घर में नई ऊर्जा और वातावरण लाने का दिन है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा बहुत श्रद्धा और निष्ठा के साथ की जाती हैं. मान्यता के अनुसार, इस दिन कुछ चीजों को खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. लेकिन कुछ चीजें हैं, जिन्हें खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. हमें इन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. ऐसे में चलिए जानते है अक्षय तृतीया के दौरान क्या खरीदना चाहिए क्या नहीं? चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
अक्षय तृतीया में क्या नहीं खरीदें? (What not to buy on Akshaya Tritiya)
कांटों वाला पौधा (Thorny Plant)
अक्षय तृतीया के दिन कांटो वाला पौधा न तो खरीदना चाहिए न ही घर में लगाना भी चाहिए, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है, जिससे घर में लड़ाई झगड़े बढ़ जाते हैं.
यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya Rangoli: धन और बरकत के लिए अक्षय तृतीया पर घर में बनाएं ये खास रंगोली डिजाइन
बासी मिठाई (Stale Sweets)
अक्षय तृतीया पवित्र दिन होता है, इस दिन बासी मिठाई से भोग लगाने से बचना चाहिए. अगर ऐसा करते हैं, तो माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.
स्टील के बर्तन (Steel Utensils)
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी और तांबे का सामान खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. लेकिन इस दिन स्टील के सामान खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि यह बहुत ही अशुभ माना जाता है. इसको खरीदने से घर की शांति भंग हो सकती है.
काले कपड़े या वस्तुएं (Black Clothes)
हिंदू धर्म में काला रंग शोक, नकारात्मक ऊर्जा, दु:ख और दुविधा का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में अक्षय तृतीया जैसे पवित्र त्योहारों पर काले रंग के कपड़े को खरीदने से बचना चाहिए. इसके लिए आप सफेद, पीला, गुलाबी, लाल जैसे शुभ रंग के कपड़ों का चुनाव कर सकते हैं.

अक्षय तृतीया में क्या खरीदें? (What to buy on Akshaya Tritiya)
- सोना (Gold)- अक्षय तृतीया पर सोना खरीद सकते हैं.
- चांदी का गहना या बर्तन (Silver Ornaments or Utensils)- अक्षय तृतीया के दिन आप चांदी के बर्तन और गहने भी खरीद सकते हैं.
- वाहन(Vehicle) और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स (TV, Mobile )- इस दिन आप बाइक, टीवी, स्कूटी या अन्य कोई घरेलू सामान खरीद सकते हैं.
- घर या फ्लैट (New Home or Flat)- अगर आप फ्लैट या घर खरीदने की प्लान कर रहे हैं, तो अक्षय तृतीया का दिन शुभ हो सकता है.
यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya Rangoli: धन और बरकत के लिए अक्षय तृतीया पर घर में बनाएं ये खास रंगोली डिजाइन
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Priya Gupta
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










