Astrology : जीवन में सफलता पाने के लिए करें मोर पंख से जुड़े ये उपाय!

Astrology Tips: आपको बता दें कि हमारे हिंदू धर्म में मोर पंख को बहुत पवित्र माना जाता है, इसका महत्व केवल भगवान कृष्ण के मुकुट को सजाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसे सौभाग्य के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है.
Astrology Tips: आपको बता दें कि हमारे हिंदू धर्म में मोर पंख को बहुत पवित्र माना जाता है, इसका महत्व केवल भगवान कृष्ण के मुकुट को सजाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसे सौभाग्य के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है. मोर पंख का प्रयोग ज्योतिष शास्त्र में भी किया जाता है. इसे बहुत ही चमत्कारी माना जाता है. मोर पंख में नौ ग्रहों का वास माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर घर में मोर पंख रखा जाए तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मोर पंख से घर के वास्तु दोष भी खत्म हो जाते हैं. आइए आपको इस लेख के माध्यम से वास्तु दोष दूर करने के लिए मोर पंख से जुड़े उपायों के बारे में बताते हैं –
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके जीवन में अचानक से आर्थिक परेशानियां आने लगती हैं और आपको काम में नुकसान और बाधाओं का सामना करना पड़ता है तो इसके लिए आप अपने बेडरूम में मोर पंख लगा सकते हैं. मोर पंख आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, और आपका काम होना शुरू हो जाएगा.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि अगर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो मोर पंख आपकी परेशानियां दूर कर सकता है, इसके लिए आप अपने बेडरूम की दीवार पर दो मोर पंख एक साथ लगाएं. पति-पत्नी के बीच दूरियां कम होने लगती हैं और आपका रिश्ता मजबूत होने लगता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप घर के मंदिर में मोर पंख रखते हैं तो उसकी प्रतिदिन पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से आपके रुके हुए काम बनने लगते हैं और आपकी आर्थिक उन्नति होने लगती है.
अगर आपके घर में किसी तरह का वास्तु दोष है तो आपको अपने घर के पूजा घर में पांच मोर पंख रखना चाहिए. इस उपाय को करने से आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सुख-शांति आने लगती है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि अगर आपकी संतान जिद्दी स्वभाव की है तो उस पर मोर पंख से बने पंखे से हवा फूंकें. इस उपाय को करने से आपकी संतान का स्वभाव शांत होने लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




