ePaper

Aam Ki Chutney: ऐसे बनाएं आम की चटनी,जो हर खाने में लाए देसी स्वाद

Updated at : 22 May 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
Aam Ki Chutney: ऐसे बनाएं आम की चटनी,जो हर खाने में लाए देसी स्वाद

Aam Ki Chutney: आम की खट्ठी चटनी आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देगी और इसे घर में जरुर ट्राय करें.

विज्ञापन

Aam Ki Chutney: कच्चे आम का स्वाद हर किसी काे भाता है. ऐसे में अगर आप भी अपने घरवालों को स्वाद से भरी एक नई रेसिपी देना चाहते हैं तो कच्चे आम की चटनी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है. यह चटपटी खट्टी-मीठी चटनी न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाएगी बल्कि हर एक बाइट के बाद घरवाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान और झटपट रेसिपी जिससे हर डिश में एक देसी तड़का लग जाएगा.

सामग्री

  • कच्चे आम – 2 मध्यम (छिले और कटे हुए टुकड़ों में)
  • हरी मिर्च – 2
  • लहसुन की कलियां – 3-4 (ऐच्छिक)
  • हरा धनिया – 1/2 कप
  • पुदीना – 1/4 कप (अगर चाहें तो)
  • भुना जीरा पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • काला नमक – 1/2 टीस्पून
  • साधारण नमक – स्वादानुसार
  • चीनी – 1 टीस्पून (स्वाद बैलेंस करने के लिए)
  • पानी – जरूरत अनुसार (पतली या गाढ़ी चटनी के लिए)

बनाने की विधि

  • सभी सामग्री धो लें और आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • मिक्सी जार में डालें – कटे हुए आम, हरी मिर्च, धनिया, पुदीना, लहसुन, नमक, भुना जीरा, और थोड़ा पानी.
  • बारीक पीस लें – सारी सामग्री को स्मूद चटनी बन जाने तक पीसें.
  • स्वाद चेक करें – जरूरत हो तो थोड़ा और नमक या चीनी मिलाएं.
  • सर्व करें – तैयार चटनी को एक बाउल में निकालें और खाने के साथ परोसें.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola