ePaper

Neem Karoli Baba: जिंदगी बदलकर रख देगी नीम करोली बाबा की ये 4 बातें, कभी नहीं होगी धन की कमी

Updated at : 11 Feb 2025 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
Neem Karoli Baba

नीम करोली बाबा

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के मार्गदर्शन और कृपा से अनुयायी के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति हासिल होती है. उनकी शिक्षाएं आज भी अनेक लोगों के जीवन में एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत होती हैं.

विज्ञापन

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा भारतीय संत और आध्यात्मिक गुरु थे. उन पर हनुमान जी की विशेष कृपा थी. भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं. वे लोगों को सीधे तौर पर लोगों को भक्ति और प्रेम के महत्व को समझाते थे. इसके अलावा, वे हमेशा श्रद्धालुओं को भूतकाल और भविष्य की चिंता करने की बजाय वर्तमान में जीने की सलाह देते थे. नीम करोली बाबा के मार्गदर्शन और कृपा से अनुयायी के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति हासिल होती है. उनकी शिक्षाएं आज भी अनेक लोगों के जीवन में एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत होती हैं. ऐसे में नीम करोली बाबा की ये सीख जो भी व्यक्ति अपने जीवन में उतार लेता है, उसकी पूरी जिंदगी बदल सकती है. उसके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है.

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: धन होकर भी गरीब होते हैं ये 3 लोग, हाथों में कभी नहीं टिकते पैसे

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: जिंदगी का हर दिन लाएंगा नई खुशियां, मुश्किलों का मिलेगा हल, बस याद रखें नीम करोली बाबा के ये बातें

गैर जरूरी चीजों पर न करें खर्च

नीम करोली बाबा के अनुसार, व्यक्ति को फिजूल खर्च की आदत पर लगाम कसनी चाहिए. बेवजह खर्च करने से व्यक्ति कभी अमीर नहीं बनता है. ऐसे में व्यक्ति को फिजूल खर्च न करके धन की बचत करने की आदत बनानी चाहिए. जो भी व्यक्ति धन की अहमियत समझता है और गैर जरूरी चीजों में पैसे नहीं खर्च करता है, उस पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है.

दिखावे के लिए न करें खर्च

नीम करोली बाबा के मुताबिक, व्यक्ति को दिखावा नहीं करनी चाहिए. दिखावे के चलते लोग अनावश्यक वस्तुएं खरीदने लगता है. जो कि उसकी बर्बादी का कारण बनता है. ऐसे में व्यक्ति को दिखावे की भावना नहीं रखनी चाहिए.

धन की उपयोगिता समझें

नीम करोली बाबा के अनुसार, व्यक्ति वही अमीर होता है, जो धन की उपयोगिता को समझता है. जो व्यक्ति धन का सही समय पर सही उपयोग करता है वही जिंदगी में आगे बढ़ता है. ऐसे में व्यक्ति की कमाई जब ज्यादा होने लगे, तो भूलकर भी उपयोग की वस्तुएं खरीदने पर ही जोर देना चाहिए.

धार्मिक कार्यों में धन करें खर्च

नीम करोली बाबा कहते थे कि अमीर होना धन को इकट्ठा करना बिल्कुल भी नहीं होता है, बल्कि कमाए गए धन को सही जगह पर खर्च करना ही अमीरी होती है. इसलिए व्यक्ति को समय-समय पर धार्मिक कार्यों में धन खर्च करते रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने दिए अमीर बनने के मूल मंत्र, अपना लिए तो घर में होगी पैसों की बारिश

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola